- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
पुराने नौकर ने वर्तमान नौकारानी के साथ की थी 51 लाख की चोरी
कनाडिया पुलिस ने किया पर्दाफाश
इंदौर. कनाडिया पुलिस ने 51 लाख रूपये चोरी का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी से 41 लाख रूपये नगदी बरामद की गई है. चोरी को पुराने नौकर ने वर्तमान नौकर के साथ मिलकर अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के लिए वह रात में खरगोन से आया था.
जानकारी के अनुसार थाना कनाडिया के अंतर्गत फरियादी विवेक पिता मोहन लाल चुग (32) निवासी प्रगति विहार कालोनी ने घर में एक लाख रूपये नगदी चोरी की सूचना दी थी. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की. पूछताछ में पता चला कि घर से 50 लाख रूपये का एक और बैग भी चोरी गया है. इस तरह कुल 51 लाख नगदी की चोरी हुई थी.
एक लाख रूपये विवेक चुग ने अपने बैग में रखे थे जबकि 50 लाख रुपये विवेक के पिता मोहन ने लाकडाउन के पश्चात विभिन्न फर्मों का व्यापार की राशि के आये हुए रुपये घर पर रखे थे, जो चोरी हो गए. उक्त जानकारी के पश्चात पुलिस ने सभी नौकरों से तथा आने जाने वालों की जानकारी लेकर उन पर नजर रखी.
वर्तमान एवं पूर्व के नौकरों की जानकारी निकाली और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी. इसमें पूर्व नौकर रामू का आचरण संदिग्ध दिखा. उसने अपने घर में अचानक ही टाइल्स लगाने का काम किया और अन्य खरीददारी करने के लिये घूमता मिला. संदिग्ध रामू को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो वह टूट गया.
उसने अपनी एक अन्य सहयोगी पूर्व मित्र राधा के साथ घटना को अंजाम देना बताया. राधा वर्तमान में श्री चुग के घर पर कार्यरत है. उसने रामू को बड़ी मात्रा में रकम घर पर होने की सूचना दी थी. इसके बाद रात के समय रामू अपने गांव से इंदौर आया और उसने घर का कैमरा टेड़ा करके राधा के साथ मिलकर चोरी की. मामला शांत होने पर बंटवारा करने की योजना बनाई.
घर में गाड़ दिया था बैग
आरोपी रामु उर्फ रामकिशन पिता हरसंहि (24) निवासी खरगोन को पुलिस हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की गई तो आरोपी ने चोरी का माल अपने घर में चूल्हे के पास गड्डा खोदकर बैग को गाडऩे की जानकारी दी. पुलिस द्वारा रामु की निशानदेही से उक्त स्थान से घटना स्थल से चोरी गये माल में से 40.83 लाख रूपये एवं घटना में प्रयुक्त आरोपी की बोलेरो गाडी जप्त की गई.
शेष राशी के लिये अभिरक्षा के आरोपी रामू एवं राधा नेपाली से पूछताछ की जा रही है. उक्त सराहनीय कार्य को करने मे थाना प्रभारी कनाडिया आर.डी.कानवा व उनकी टीम के उप निरीक्षक बलवीर रघुवंशी , आर , प्रदीप , आरक्षक , आरक्षक इमस्त , आरक्षक अमित की सराहनीय भूमिका रहीय


