- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
इंडेक्स अस्पताल से डिस्चार्ज हुए 59 मरीज, 80 वर्षीय महिला ने चार दिन में दी कोरोना को मात
इंदौर. शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच इंडेक्स से अच्छी खबर सामने आई है। इंडेक्स अस्पताल से बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ हो कर लौट रहे है। सोमवार को इंडेक्स से 59 मरीज स्वस्थ हो कर अपने घर लौटे। ठीक हुए मरीजों में कई ऐसे भी हैं जिन्हों चार, पांच और छः दिन में ही कोरोना को हरा दिया है।
इनमें 80 वर्षीय हंसा बाई भी शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती होने के महज दो दिन बाद ही उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी थी। इसके अलावा 53 वर्षीय गीता बाई ने चार दिन और 57 वर्षीय भरतलाल सोलंकी ने पांच दिनों में कोरोना को मात दी।
मरीजों ने अस्पताल से विदा लेते वक्त अस्पताल प्रबंधन एवं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव और उनकी टीम जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी नितिन कोथवाल एवं डॉ.हिमांशु सिंह, डॉक्टर्स और उनके सुपरविजन में काम कर रहे साथियों को तहे दिल से धन्यवाद एवं आशीर्वाद दिया जिनकी वजह से वह इस बीमारी को हरा कर घर लौट रहे है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चौयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा हमारा प्रयास रहता है कि इंडेक्स अस्पताल में आने वाले हर मरीज को हम अच्छी से अच्छी सुविधाएं दे पाए जिससे उसे बीमारी से उभरने में सहायता मिल सके। आज भी इंडेक्स से 41 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया इंडेक्स अस्पताल में सभी जरूरी व्यवस्थाए उपलब्ध है जो मरीजों को इस गंभीर बीमारी का सामना करने में सक्षम बनाती है। साथ ही इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन के अथक प्रयासों का ही यह परिणाम है जिस वजह से मरीज लगातार स्वस्थ हो कर अपने घर लौट रहे है।


