- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
कोरोना को हरा कर घर लौटे 81 वर्षीय बुजुर्ग, कहा इंडेक्स की बदौलत अपनी दुनिया में फिर से लौट रहा हूं
इंडेक्स अस्पताल से डिस्चार्ज हुए 16 मरीज़
इंदौर. इंडेक्स अस्पताल में उपचार करा रहे कोरोना संक्रमण के मरीजों में से 16 मरीज स्वास्थ्य लाभ लेकर अपने घर लौटे। स्वस्थ होकर घर जाने वालों में छोटे बच्चों से लेकर 81 साल तक के बुजुर्ग शामिल थे। इंडेक्स में इंदौर ही नही बल्कि देवास , उज्जैन, सांवेर, होशंगाबाद के मरीज़ भी स्वस्थ हो कर अपने घर लौटे है। इच्छा शक्ति, उम्दा उपचार अौर बेहतर रूप से होने वाली देखरेख के कारण इन मरीजों ने कोरोना को मात देकर मिसाल कायम की।
गुरुवार का सवेरा इंडेक्स अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए अाशा की किरण लेकर अाया अौर कोरोना पॉजेटिव की रिपोर्ट लिए जो यहां भर्ती हुए थे वे ही बेहतर उपचार के बाद नेगेटिव रिपोर्ट लिए मुस्कुराते चेहरे अौर लबों पर धन्यवाद की बात कहते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर अार.सी. यादव ने स्वस्थ होने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या को टीम की सफलता बताया।
उन्होंने आगे बताया कि नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर, कोअॉर्डिनेटर डॉ. दीप्ति सिंह हाड़ा, कोअॉर्डिनेटर डॉ. धीरज शर्मा, डॉ. हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स अौर उनके सुपरविजन में काम कर रहे साथी शामिल हैं जिनके द्वारा किए जा रहे बेतहर उपचार अौर देखभाल के कारण यहां भर्ती मरिजों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है अौर वे नेगेटिव रिपोर्ट लिए अपने घर जा रहे हैं।
मरीजों को न केवल बेहतर उपचार बल्कि उन्हें पोषकतत्वों से युक्त सेहतमंद भोजन भी दिया जाता है। इसके अलावा उन्हें नियमित योगाभ्यास भी कराया जाता है जिससे रोगियों को न केवल रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है बल्कि उनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
*मुझे उम्मीद नही थी पर डॉक्टरों की मेहनत से मैं आज अपनी दुनिया में दुबारा लौट रहा हु*
81वर्षीय रियाज़ल जी का कहना है कि परिवार के सदस्यों के साथ मैं भी कोरोना पोसिटिव हो गया था संक्रमित होने के बाद मैंने उम्मीद छोड़ दी थी उम्र की वजह से चलने फिरने में भी तकलीफ है तो इतनी बड़ी बीमारी से लड़ना तो मेरे लिए नामुमकिन समान था लेकिन अस्पताल ने मेरा विशेष ख्याल रखा समय पर सही इलाज मिलने एवं अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी सुविधाएं मिलने से आज मैं कोरोना को हरा कर अपने परिवार के पास वापस लौट रहा हु मेरे पास शब्द नही है सभी को धन्यवाद कहना चाहता हु।
*इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि* शुक्रवार को 16 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं जो कि खुशी का विषय है। इसके लिए मैं डॉक्टर्स अौर उनकी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनकी मेहनत से हम यह सफलता प्राप्त कर पा रहे हैं।
जिस प्रकार डॉक्टर्स अौर उनकी टीम अपनी अौर अपने परिवार की परवाह किए बिना निश्पक्ष भाव से रोगियों का उपचार कर रही है यह उसका ही परिणाम है कि हर दिन अधिक से अधिक रोगी स्वस्थ होकर मुस्कुराते हुए अपने घर लौट रहे हैं।
इंडेक्स हॉसि्पटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चैयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने* स्वस्थ हुए मरीजों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हमें सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए। सोशल डिस्टेंस बनाकर, मास्क लगाकर अौर अनावश्यक कार्यों के घर से बाहर नहीं निकलकर न केवल खुद को बल्कि अपने परिवार को संक्रमण से काफी हद तक बचाया जा सकता है।


