- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आज से सब टीवी के भाकरवड़ी में होगी इंदौर की कलाकार अनुराधा वर्मा की एंट्री
कोरोना के बीच पूरी एतियात के साथ चल रही है शूटिंग
इंदौर। सब टीवी के प्रचलित शो भाकरवड़ी में सात साल का लीप लिया गया है। लीप के बाद लीड जोड़ी गायत्री और अभिषेक का तलाक हो गया है पर अपने बच्चे के कारण वे प्यार से एक-साथ रहने का नाटक कर रहे हैं। इसी ट्विस्ट के बीच ही भाकरवड़ी में एंट्री होने जा रही है इंदौर की कलाकार अनुराधा वर्मा की।
अनुराधा इस शो में संगीता नाम का किरदार निभा रही है और शो में उनकी एंट्री आज 23 जुलाई से होने जा रही है। अपने इस किरदार और कोरोना महामारी के बीच शूटिंग के अनुभव साझा करते हुए अनुराधा कहती है कि शो में संगीता अपने पति सुमित से तलाक चाहती है और उनके ससुर जी ने उन्हें गोखले परिवार में रहने के लिए भेजा है ताकि उनके संस्कार देख कर संगीता और सुमित तलाक का इरादा बदल दें।
पर गोखले परिवार का नया जोड़ा तो पहले ही तलाक ले चूका है और अपने बच्चे के लिए साथ में प्यार से रहने का दिखावा कर रहा है। संगीता को इस पुरे झमेले के बारे में शक हो जाता है और वो इस बात को साबित करने के लिए हर रोज एक न एक नई कोशिश करती है ताकि गायत्री और अभिषेक का उदहारण देकर वह भी अपने पति से तलाक ले पाए। अब इस पुरे घटनाक्रम के दौरान कई कॉमिक सिचूएशन बनती है, जिसे देखकर दर्शकों को खूब मज़ा आएगा।
भाकरवड़ी के साथ ही अनुराधा सब टीवी के शो बलवीर रिटर्न्स में भी एक नेगेटिव कॉमिक कैरेक्टर प्ले कर रही है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले वे लापतागंज, खिचड़ी और बड़ी दूर से आये हैं जैसे फेमस शोज में भी काम कर चुकी है।
बाय रोड ट्रेवल करके पहुंची मुंबई और रोज सेट पर होते हैं सेनेटाइज़
कोरोना के बीच शूटिंग के अनुभव शेयर करते हुए अनुराधा कहती है कि जब मुझे शूटिंग के लिए फोन आया तब मैं इंदौर में ही थी। मुंबई की हालत देखते हुए वहां जाने की बात सुनकर ही मेरे परिवार में सभी डरे हुए थे पर काम करने के लिए मेरा लौटना भी जरुरी था। मैंने दो बार फ्लाइट बुक की पर फ्लाइट्स कैंसिल हो गई फिर मैंने बाय रोड मुंबई जाने का फैसला लिया।
ई-पास बनवाने और मेडिकल करवाने के बाद 10 घंटे की यात्रा पूरी करके जब मैं मुंबई पहुंची तो एक हफ्ते क्वारंटाइन रहना पड़ा उसके बाद ही शूटिंग शुरू कर पाई। सेट पर हर रोज हम सभी पर सेनेटाइजर स्प्रे करने के बाद ही एंट्री दी जाती है। प्रोडक्शन ने सभी के मेकअप किट अलग कर दिए है ताकि किसी को भी दूसरे का सामान इस्तेमाल ना करना पड़ें।
हमारे मेकअप आर्टिस्ट और हेयर ड्रेसर के साथ ही स्टाफ के वो सभी लोग जो हमसे डायरेक्ट कॉन्टेक्ट में आते हैं वो प्रोटेक्शन किट पहन रहे हैं। अब हम पहले की तरह बुफे में लंच भी नहीं करते, सभी के लंच बॉक्स अलग आते हैं। कोरोना के साथ सामान्य ज़िंदगी शुरू करना मुश्किल जरूर है पर नामुमकिन नहीं बस हमें थोड़ी ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है।


