- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
झोन-2 में आने वाले व्यापारियों को व्यापार करने की छूट दी जायेगी
आगामी रक्षाबंधन व अन्य त्यौहार पर छोटे व मध्यमवर्गीय व्यापारियों के धंधे को ध्यान में रखकर आज भाजपा नेताओें ने जिलाधीश व उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर झोन-2 में आने वाले बाजार को खोलने का आग्रह किया
इंदौर. भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि आज हमारे विधायकगण एवं वरिष्ठ नेताओं ने आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए जिलाधीश व उच्च अधिकारियों के साथ रेसीडेंसी कोठी बैठक कर बाजार खोलने का आग्रह किया।
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, श्रीमती मालिनी गौड़, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने जिलाधीश व अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी रक्षाबंधन व अन्य त्यौहारों पर छोटे व मध्यम व्यापारियों को व्यापार करने का अवसर मिले, इसलिये झोन-2 में आने वाले बाजारों और जहां पर ये लोग अपनी दुकाने लगाते है.
ऐसे स्थानों पर बाजार खोलने की अनुमति देने का आग्रह किया। साथ ही चोईथराम सब्जी मंडी को भी खोलने का आग्रह किया गया ताकि छोटे व्यापारियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
नगर अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों की बात को सुनने के पश्चात अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि छोटे व्यापारी जो कि अपने व्यापार को लेकर बहुत ज्यादा परेशान है, उन्हें राहत देते हुए व्यापार करने की छूट दी जायेगी।
नगर अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने व्यापारियों व जनता से आग्रह किया है कि वे कोरोना महामारी से अपनी सुरक्षा स्वयं करते हुए मास्क अवश्य लगाये एवं दो गज की दूरी का पालन भी आवश्यक रूप से करें, ताकि कोरोना के संक्रमण को भी रोका जा सके।


