- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंडेक्स अस्पताल से कोरोना को हरा कर 9 मरीज़ स्वस्थ घर लौटे
स्वस्थ हुए मरीज़ों में इंदौर के अलावा देवास, होशंगाबाद के भी मरीज़ शामिल
इंदौर. इंदौर में कोरोना को हराने के लिए इंडेक्स अस्पताल एक विशेष भूमिका निभा रहा है, इंडेक्स अस्पताल से पिछले 5 दिनों में लगभग 100 मरीज़ कोविड-19 यानी कोरोना को हरा कर अपने घर लौट चुके है। इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन किसी भी शर्त पर कोरोना से हार मानने के लिए तैयार नही है .
इंडेक्स अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव उनकी टीम जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स और उनके सुपरविजन में काम कर रहे साथियों का मानना है हमारा प्रयास तब तक सफल नही कहलाएगा जब तक हम इंदौर को कोरोना मुक्त नही कर देते है.
इसके लिए हम हर संभव कोशिश कर रहे है दिन-रात मरीज़ों के उपचार के लिये अलग अलग टीमें बनाई गई है जो मरीज़ों को हर जरूरी सुविधाएं और उचित इलाज मुहैया करवा रहे है।
पिछले दिनों मनोज कुमार जैन द्वारा एक वीडियो बनाया गया था जिसमें वह छुट्टी न देने पर अस्पताल पर आरोप लगा रहे थे उसी के स्पष्टीकरण के लिए आज उन्होंने एक और वीडियो बनाया जो काफी वायरल हो रहा है उसमें मनोज कह रहे है इंडेक्स अस्पताल में व्यवस्था काफी बढ़िया चल रही है, सभी मरीजों का विशेष ध्यान रखा जाता है.
समय समय पर उन्हें खाना एवं नाश्ता दिया जाता है वे आगे कहते है अस्पताल खोलने से एक मंदिर बनाने के बराबर पुण्य मिलता है।मुझे इंडेक्स अस्पताल में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही है साथ ही मैं अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं और धन्यवाद देना चाहता हु।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि इंडेक्स से आज 09 नये स्वस्थ हुए मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। हमारे डॉक्टर्स और उनकी टीम को मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ जिनकी मेहनत से हम ये सफलताएं प्राप्त कर पाए है।इंडेक्स में मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ स्पेशल डाइट व सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवा रहे है जिससे मरीज़ इस गंभीर बीमारी को हराने में सफल हो रहे है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने कहाँ सभी स्वस्थ हुए मरीज़ों को मेरी ओर से शुभकामनाएं देना चाहता हूं साथ ही सभी से मेरा निवेदन है कि भविष्य में भी वह इस गंभीर बीमारी से लड़ने के लिये सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें सामाजिक दूरी का ध्यान रखें व मास्क पहन कर ही घर से निकले जिससे हम खुद को व परिवार को कोरोना से बचा सकें।


