- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मान्यता दत्त की फिल्म ‘बाबा’ पहुंची गोल्डन ग्लोब्स, निर्माता ने अपनी खुशी की ज़ाहिर!
निर्माता मान्यता दत्त हाल ही में लॉस एंजेलिस में आयोजित गोल्डन ग्लोब्स में अपनी फिल्म ‘बाबा’ की स्क्रीनिंग के बाद मुंबई वापस लौट आईं हैं। मान्यता ने बताया कि किस तरह उनकी फिल्म को इतने बड़े अंतर्राष्ट्रीय इवेंट में दिखाया गया है।
गोल्डन ग्लोब्स में सम्मानित की गई और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए मान्यता दत्त कहती हैं, “स्क्रीनिंग गोल्डन ग्लोब्स के सदस्यों के लिए थी। यह [ऐसी स्क्रीनिंग] इस आधार पर होती है जिसमें जूरी आधिकारिक तौर पर शॉर्टलिस्ट के लिए फिल्मों का चयन करती है। विदेशी फिल्मों की श्रेणी [रन-अप] का हिस्सा होना हमारे लिए गर्व का क्षण है। “
हाल ही में “प्रस्थानम” जैसी दमदार फ़िल्म के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन करने के बाद, मान्यता की फिल्म ‘बाबा’ गोल्डन ग्लोब्स में विदेशी भाषा की फिल्मों की श्रेणी के लिए भी प्रतिस्पर्धा कर रही है।
दीपक डोबरियाल और नंदिता धूरी द्वारा अभिनीत और साल की शुरुआत में रिलीज हुई इस मराठी फिल्म बेहद सरहाया गया था। मान्यता कहती हैं, “जब हमने बाबा की कहानी सुनी, तो हम तुरंत फिल्म का निर्माण करने के लिए तैयार हो गए। यह एक बहरे पिता और उनके दत्तक बेटे की बेहद नाजुक कहानी है।”
अपने जुनून के बारे में बात करते हुए, मानयता जो निर्माता भी हैं, कहती हैं,”हमारे प्रोडक्शन हाउस को चलाने के अलावा, लेखन और कला भी मेरे जुनून का एक हिस्सा है।” गोल्डन ग्लोब्स में नामांकन सूची, 5 जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी।


