- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रेस्टिज स्कूल के वार्षिकोत्सव `आगाज़’ में देशभक्ति की झलक
इंदौर: प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव “आगाज 2019 “का रंगारंग आयोजन हुआ! वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेस्टीज समूह के वाइस चेयरमैन डॉ डेविस जैन द्वारा किया गया!
ततपश्चात विद्यालय के नन्हें बाल वादकों ने सुमधुर आर्केस्ट्रा प्रस्तुत कर गणेश वंदना की गई! प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों ने अलादीन का जादुई चिराग पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी! प्राइमरी के विद्यार्थियों ने अपने देश व अपने शहर को बेहतर बनाने के लिए नृत्य – नाटिकाओ के माध्यम से जागरूक कराया !
माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक के विद्यार्थियों ने शहीदों की कहानी बयां कर देशभक्ति का जज्बा दिखाया व सामाजिक जागरूकता को प्रदर्शित करते हुए हरी वसुंधरा जैसी मति वैसी उपज का नृत्य नाटिका के माध्यम से भव्य मंचन किया ! भारत देश की प्राचीन प्रथाओं जैसी भारत की झांकी सिंधु घाटी सभ्यता का स्कुल के छात्र छात्राओं द्वारा भव्य कलात्मक प्रदर्शन किया गया.
वार्षिक उत्सव के अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर प्रकाश चौधरी ने वार्षिक प्रतिवेदन का ब्यौरा दिया तथा डॉ डेविश जैन द्वारा विद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं शत प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को भी स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया!
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रकृति आर्य को इस वर्ष में सर्वाधिक पदक प्राप्त करने पर दिया गया!
अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी का पुरस्कार: साहिल धत्तेरवाल(ताइक्वांडो) श्रद्धा नायर(वॉलीबॉल), पीयूष शर्मा( ट्रायथलान), अश्वी मालवीय (आटया पाटया) दक्ष रायकवार( कराते)को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया!
वाइस चेयरमैन प्रेस्टीज समूह डॉ डेविस जैन ने अपने उद्बोधन में प्रकृति संरक्षण पर प्रकाश डाल! कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों के द्वारा किया गया ! कार्यक्रम रेखा कपूर,माणिक भीसे , शीना अब्राहम, के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ!


