- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
पानीपत का नया सॉन्ग मन में शिवा का भव्य लॉन्च
‘मन में शिवा ’, साहस, एकता और वीरता का जश्न मनाता है।
पानीपत का नया सॉन्ग – ‘मन में शिवा ’तीन शिव को यानी भगवान शिव, छत्रपति शिवाजी महाराज, और सदाशिव राव भाऊ को मानवंदना देता है।
सबसे विश्वासु फिल्ममेकर आशुतोष गोवारीकर हमेशा से ही स्क्रीन पर एक विशाल भव्यता दिखाते रहे है , यह दर्शको के लिए सुनहरा सिनेमेटिक अनुभव होता है जैसे पहले कभी ऐसा अद्भुत अनुभव न मिला हो इतना ही नहीं फिल्म का संगीत भी उतना ही जानदार और श्रवणीय होता है। उनकी आगामी सबसे बड़ी फिल्म पानीपत निश्चित रूप सब कुछ वैसे जैसे वे हमेषा फिल्मो में दर्शाते है।
‘मर्द मराठा’ जैसे हाय एनर्जी सॉन्ग से लोगों में जोश पैदा करने के बाद अब फिल्म से दूसरा पॉवर पैक्ड सॉन्ग “मन मे शिवा” प्रदर्शित होने के लिए तैयार है , यह सॉन्ग साहस, एकता और वीरता का जश्न मनाता है।
यह सॉन्ग अर्जुन कपूर, कृति सेनन और फिल्म के अन्य महत्वपूर्ण कलाकारों के साथ फिल्माया गया है , इस सॉन्ग के जरिये फिल्म में इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना को चिह्नित करता है। ‘मन में शिवा ’ यह एक विजय उत्सव है और यह दिल्ली में लाल किले पर मराठाओ की जीत और सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में लाल किले पर पहली बार मराठा झंडा फहराने पर आधारित है।
प्रतिभाशाली संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल द्वारा रचित और शानदार गीतकार जावेद अख्तर द्वारा लिखित , मन में शिवा ’ दिलचस्प रूप से तीन शिव – भगवान शिव, छत्रपति शिवाजी महाराज और सदाशिव राव भाऊ को मानवंदना देता है। इस गीत को कुणाल गांजावाला , दीपांशी नागर और पद्मनाभ गायकवाड़ की मधुर आवाज़ों में स्वरबद्ध किया गया है।
निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने सॉन्ग के बारे में कहा, “दिल्ली के लाल किले पर मराठों का विजय एक महत्वपूर्ण घटना है। सदाशिव राव भाऊ को छोड़कर कोई भी ऐसा नहीं कर पाया था। यह एक सराहनीय उपलब्धि थी जिसमें मराठा शौर्य और वीरता की बात की गई है और मुझे एक गीत चाहिए था जिससे जीत का जश्न खूब दिखे ।
अजय-अतुल की रचना बेहद शानदार है और बखूब ही भावनाओ को दर्शाया हैं और जावेदसाहब ने इस सॉन्ग में न केवल मराठा के साहस को बढ़ाते हैं बल्कि तीनों शिवों – भगवान शिव, छत्रपति शिवाजी महाराज और सदाशिव राव भाऊ को भी मानवंदना देते हैं। राजू खान ने भी बहुत ही शानदार कोरियोग्राफी की है जो सॉन्ग मे और ऊर्जा बढाती है । ”
आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित एक्शन से भरपूर पीरियड ड्रामा सुनीता गोवारिकर और रोहित शेलताकर की कंपनी- विज़न वर्ल्ड द्वारा निर्मित है, फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। 6 दिसंबर, 2019 के दिन फिल्म पानीपत को रिलायंस एंटरटेनमेंट वर्ल्डवाइड रिलीज़ कर रहा है ।


