- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रणवीर सिंह से यह प्यारा राज़ छिपा रहे हैं कार्तिक और सारा!
ज़ी टीवी के प्रो म्यूज़िक काउंटडाउन में कुछ चैंकाने वाले खुलासे करने जा रहे हैं ये बॉलीवुड स्टार्स
हमारे देश में जहां बॉलीवुड और म्यूज़िक को किसी धर्म से कम नहीं माना जाता, वहीं अब ज़ी टीवी अपने ताजा वीकेंड प्राइमटाइम शो में दर्शकों के लिए इन दोनों क्षेत्रों का बेस्ट लेकर आया है।
इस चैनल ने अपनी तरह का पहला म्यूज़िक काउंटडाउन शो – ‘प्रो म्यूज़िक काउंटडाउन‘ पेश किया है, जिसे भारत के बेहतरीन आरजे, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूब सेंसेशन सिद्धार्थ कानन होस्ट कर रहे हैं। इस अभूतपूर्व चैट शो फॉर्मेट में सुपरहिट गाने पेश किए जाते हैं, साथ ही बॉलीवुड के सबसे हॉट सेलिब्रिटीज़ भी इस शो में आकर अपने करियर, रोमांस और बी-टाउन के गरमागरम विषयों पर चर्चा करते हैं।
इस शो के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को आगामी फिल्म लव आज कल 2 के लीड सितारों – कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के साथ मस्ती भरे पल गुजारने का मौका मिलेगा। इन दोनों को-स्टार्स के बीच ऑफस्क्रीन बड़ा अनोखा तालमेल है और उनकी यही केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन भी साफ नजर आती है। दोनों कलाकारों ने जल्द रिलीज हो रही अपनी फिल्म के बारे में खुलकर बातें कीं और साथ ही यह भी बताया कि उन दोनों की मुलाकात कैसे हुई थी।
अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में जब सारा अली खान ने ‘लव आज कल 2‘ की शूटिंग को यादगार बनाने के लिए इम्तियाज़ अली, कार्तिक आर्यन और अन्य को-स्टार्स को धन्यवाद दिया, तब रणवीर सिंह ने फौरन उन्हें याद दिलाया कि कार्तिक से उनका परिचय किसने कराया था।
हालांकि रणवीर का यह दावा गलत निकला, जब सारा ने इस पर एक ताजा अपडेट दिया। इस एक्ट्रेस ने बताया, ‘‘मैं और कार्तिक पहली बार रणवीर सिंह के जरिए नहीं मिले थे, बल्कि हम लोग पहले भी मिल चुके थे। लेकिन हम रणवीर को खुश करने के लिए उनसे झूठ बोलते रहे क्योंकि वो बहुत स्वीटहार्ट हैं।‘‘


