- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘जैसे प्यार अंधा होता है, वैसे ही हम हैं‘ – ‘पवित्र प्रेम‘ पर एक सीरीज
वेलेंटाइन दिवस पर, अंतरराष्ट्रीय स्तर के फोटोग्राफर नीरज गेरा द्वारा प्रस्तुत है एक दृष्टिबाधित युगल की कहानी
यह वेलेंटाइन वीक है और यह कहानी निश्चित रूप से आपके मन को प्रसन्न्ा कर देगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फोटोग्राफर नीरज गेरा दिल्ली में एक दिन एक नेत्रहीन जोड़े – दीपक और आरती से मिले, जब वह युगल राजीव चैक मेट्रो स्टेशन की ओर बढ़ रहा था। उनकी खूबसूरत बाॅन्डिंग को देखकर वह विस्मित रह गये और उनसे बात करने की अपनी इच्छा को रोक नहीं पाये। जब वे दोनों अपनी प्रेम कहानी को सुंदर शब्दों में साझा कर रहे थे, तो नीरज के मन में एक विचार चलने लगा कि क्यों न उन दोनों की प्रेम कहानी पर एक फोटो सीरीज तैयार की जाये। एक ऐसी सीरीज जिसमें पवित्र प्रेम को दर्शाया जाये, जो बाहरी लुक्स और दिखावे से परे हो।
आरती ने बताया कि उसे एहसास ही नहीं हुआ कि कब दीपक के साथ बातचीत एक प्रेम प्रस्ताव में तब्दील हो गई, जिससे उनके दिलों में असीम चमक और रंग उत्पन्न्ा हो गये। जन्म से दृष्टिहीन दंपत्ति ने एक सुंदर और रंगीन जीवन की कल्पना करनी शुरू कर दी और उनके सपने उनके अंधकारपूर्ण जीवन की सीमाओं से आगे निकल गये।
दीपक, जो आरती के स्वभाव और आवाज का दीवाना है, वर्तमान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा से अपनी शिक्षा प्राप्त कर रहा है। जबकि दीपक की आवाज और बातचीत का अंदाज़ पसंद करने वाली आरती दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस काॅलेज से शिक्षा प्राप्त कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फोटोग्राफर नीरज गेरा ने कहा, ‘सेक्रेड लव‘ एक नेत्रहीन युगल (दीपक और आरती, दोनों 21 साल के हैं) की एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रेम कहानी है। मोबाइल फोन का उपयोग करने में दृष्टिबाधित लोगों की मदद करने वाली प्रौद्योगिकी और मोबाइल एप्लिकेशन ने उनकी प्रेम कहानी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एक असामान्य प्रेम कहानी, जो एक मामूली फ्रेंड रिक्वेस्ट के साथ शुरू हुई। दरअसल दीपक ने आरती की प्रोफाइल में कुछ समानताएं खोजने के बाद यह रिक्वेस्ट भेजी थी। आरती को पता था कि इस रिक्वेस्ट को स्वीकार करने से उसका जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा।‘
नीरज गेरा ने यह भी कहा कि ‘उनका अद्भुत प्यार निर्विवाद रूप से लाखों जोड़ों को बाहरी सुंदरता से आगे बढ़ते हुए मन की संुदरता पर ध्यान देने और शारीरिक दिखावे पर न जाकर व्यक्ति की आंतरिक सुंदरता की सराहना करने के लिए प्रेरित करेगा।‘
आरती ने कहा, ‘भले ही हम खुद इस फोटो सीरीज को नहीं देख पा रहे हैं, लेकिन लोगों से मिलने वाली तारीफ हमें निश्चित रूप से रोमांचित कर देगी।‘
नीरज गेरा, दिल्ली में रहने वाले एक बहु-प्रतिभाशाली, आध्यात्मिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित व पुरस्कृत फोटोग्राफर, समाज सुधारक, सर्टिफाइड लाइफ कोच, आर्ट आॅफ लिविंग के फैकल्टी मैम्बर और एक प्रेरक वक्ता हैं। वह ह़यूमेनीफाइ फाउंडेशन नामक एक एनजीओ के फाउंडर चेयरमैन हैं। वह एक खुशहाल दुनिया का सपना देखते हैं। एक ऐसी दुनिया जो प्रेम, सकारात्मकता, खुशी और ज्ञान से परिपूर्ण हो। वह अपने गुरु श्री श्री रविशंकर से बहुत अधिक प्रेरित हैं। उनके काम में एसिड अटैक, लैंगिक भेदभाव, मासिक धर्म की स्वच्छता से जुड़े मिथक और कलंक जैसे विभिन्न सामाजिक मुद्दे शामिल हैं। सामाजिक कार्यों ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित उनकी एक श्रृंखला- ‘सेके्रड ट्रांसफाॅर्मेेशन‘ में एसिड हमले के बची युवतियों की भावनात्मक यात्रा को दर्शाया गया है, जिससे उन्हें एसिड हमलों के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली। उनकी श्रृंखला को विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिले, जैसे कि इंटरनेशनल फोटोग्राफर आॅफ दि ईयर (2016), सेपिक अवार्ड (जर्मनी), सिपा अवार्ड (सिंगापुर), गोल्डन आॅर्किड अवार्ड (इटली) आदि। उनकी एक और श्रृंखला ‘सेके्रड स्टेंस‘ मासिक धर्म संबंधी स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाने पर केंद्रित है। उनकी फोटो सीरीज ने इस संवेदनशील विषय को अच्छे से पकड़ा है और उनकी पीड़ा को उजागर किया है।
वह महिलाओं की प्रगति के साथ-साथ उनके सशक्तिकरण के लिए भी काम कर रहे हैं और साथ ही समाज के कमजोर वर्ग पर ध्यान दे रहे हैं। उन्हें उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए ‘एंजेल आॅफ सोशल रिफाॅर्म अवार्ड‘ भी मिला है। नीरज आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ फैकल्टी मैम्बर हैं और योग व अध्यात्म के मामले में लोगों का मार्गदर्शन करते हैं।
इसके अलावा, वह एक फोटो डाॅक्युमेंटरी निर्माता, ब्लॉगर, लेखक और संपादक भी हैं। इससे भी बढ़कर, वह एक सफल उद्यमी हंै। वह अपने नेक इरादों के साथ भलाई के कार्यों में दृढ़ता से विश्वास करते हंै। वास्तव में वह एक ऐसी धन्य आत्मा हैं, जो जीवन को समझने में लोगों की मदद करती है। वह एक ऐसे कलाकार हैं, जिसका काम और समर्पण बहुतों को प्रेरित करता रहेगा।
श्रृंखला का नामः‘सेक्रेड लव‘ – वेलेंटाइन दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के फोटोग्राफर नीरज गेरा द्वारा प्रस्तुत एक दृष्टिबाधित दंपत्ति की कहानी।
फोटोग्राफी एवं अवधारणाः नीरज गेरा
मेक अप आर्टिस्टः ऋचा मदान
पोस्ट प्रोडक्शनः ठाकुर मोहन कुमार


