- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
भव्यताओं और रंगीनियों से भरा रहा 65वां अमेजन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को मिला क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार
65वें अमेजन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स-2020 की रंगीन शाम सही मायनों में ग्लैमर व सिनेमाई उत्कृष्टता का उत्सव रही। छह दशक में पहली बार मुंबई के बाहर फिल्मफेयर का आयोजन किया गया। ब्रह्मपुत्र नदी से घिरी एक मनोरम भूमि पर इसका अवतरण हुआ। आकर्षक गुवाहाटी, जो पूर्वोत्तर भारत की आधुनिक सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित व प्रदर्शित करती है, टिमटिमाते तारों भरे आसमान के नीचे बॉलीवुड की उत्कृष्टता की गवाह बनी।
ऐसी भव्यता वहाँ पहले कभी नहीं देखी गयी थी, क्योंकि सिनेमाई सितारे यहां अपने सबसे उम्दा स्टाइलिश अवतार में उतरे हुए थे। बेहद संजीदा आलिया भट्ट से लेकर धमाकेदार वरुण धवन, सांस रोकने वाली तापसी पन्नू, माधुरी दीक्षित, जैसे कई अदाकार अपने मनमोहक अंदाज में जलवा बिखेर रहे थे। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने का श्रेय प्राप्त किया।
्बॉलीवुड के सभी शोमैन को विशेष श्रद्धांजलि देने के लिए आयुष्मान खुराना ने जीना यहाँ, ये दिल न होता बेचारा, याहू, बाबूमोशाय जैसे पुराने और नए बीट्स का मिश्रण पेश किया। वहीं माधुरी दीक्षित ने हमारे देश की मखमली आवाजों के गानों पर मनमोहक नृत्य किया। ये गाने थे – प्यार किया तो डरना क्या (लता मंगेशकर), इन आंखों (आशा भोसले), चोली के पीछे क्या है (अल्का याग्निक), आदि।
यही नहीं, वरुण धवन ने दिल को धड़का देने वाले गानों पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर मानो मंच पर आग ही लगा दी। ये गाने थे- कावाँ कावाँ, माँ तुझे सलाम, वंदे मातरम और सुनो गौर से दुनिया वालो, आदि। आज के दिलों की धड़कन कार्तिक आर्यन ने फिल्मफेयर के मंच पर अपनी शुरुआत वन टु का फोर, काली काली आंखें, छैयाँ-छैयाँ, ओ हो जाने जाना, हां मैं गलत, आहू,-आहू जैसे गानों से की और उनकी मोहक अदाओं पर श्रोताओं में मौजूद लडकियाँ झूम रही थीं ।
इस संस्करण के साथ ही फिल्मफेयर आर डी बर्मन अवॉर्ड के 25 साल पूरे हुए और इस अवसर पर जबर्दस्त एंटरटेनर रणवीर सिंह ने क्लासिक गानों पर, जैसे आ देखे जरा, चांद मेरा दिल, महबूबा महबूबा, दुनिया में लोगों को और यमा-यमा, लोगों को थिरकाया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी विकी कौशल ने फिल्मफेयर अवॉर्ड के 65 साल को ‘नन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है, पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, रुक जा ओ दिल दीवाने, कोई मिल गया, सैनोरिटा और मल्हारी’ जैसे गानों से संबोधित किया।
इस कार्यक्रम का समापन अक्षय कुमार के बेहतरीन प्रदर्शन से हुआ, जिन्होंने तेरी मिट्टी, शैतान का साला, लाल घाघरा और सौदा खरा-खरा जैसे गानों पर अपना नृत्य किया। ग्लैमर के बेजोड़ बादशाह करण जौहर और सौम्य-शालीन विकी कौशल ने मेजबान के रूप में इस शानदार शाम के दौरान दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
गली बॉय के लिए जोया अख्तर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब मिला। आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर के साथ तापसी पन्नू को क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिले। 65वें अमेजन फिल्मफेयर पुरस्कार का प्रसारण 22 फरवरी को शाम साढ़े सात बजे कलर्स सिनेप्लेक्स पर इसका प्रसारण होगा।


