- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
7 मिलियन व्यूज के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा इंदौर दम्पति का प्यार भरा वीडियो
इंदौर के रहने वाले संजय शाह और उनकी पत्नी मीना शाह, दिग्गज फैशन हाउस पटौदी के #StoriesOfLove अभियान से जुड़ी एक शार्ट फिल्म में दिखाई दिए हैं। उनके द्वारा लिखी गई दिल पिघला देने वाली लव स्टोरी को, कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर 7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
इस फिल्म में, मिस्टर और मिसेज शाह, को उनके 33 वर्षों के खुशहाल शादीशुदा जीवन, बेटी की शादी की तैयारियां और अपने लव एट फर्स्ट साइट मूमेंट से लेकर हिंदुस्तान एम्बेसडर में एक रोमांटिक रोड ट्रिप तक के बारे में बताया गया है।
कैमरे से बेफिक्र हो शाह कपल ने एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाओं को बहुत ख़ूबसूरती से व्यक्त किया है। एक सीन के दौरान मीना शाह अपने पति के आंखों में देखते हुए कहती हैं, “वह हमेशा खुश रहते हैं और मुझे और हमारे बच्चों को खुश रखना चाहते हैं।” “वह हमेशा अपनी 100% कोशिश करते हैं।”
एक अन्य सीन में, मिस्टर शाह जहां मिसेज शाह उनके कंधे पर सर रख लेती हुई हैं, को शायराना अंदाज में अपनी पत्नी और उनके रिश्ते की मजबूती का जिक्र करते देखा जा सकता है। शाह कहते हैं, “जीवन में अच्छे पल भी आए और बुरे पल भी, लेकिन वह हमेशा मेरे साथ रही। हमें एक दूसरे पर भरोसा है, जो हमारे बीच के प्यार का अहसास करता हैं।”
फिल्म में कुछ कॉमिक मूमेंट्स भी शामिल किये गए हैं, खासकर जब ये दोनों एक दूसरे में बारे में कुछ बता रहे होते हैं। इस तरह के एक सीन में, मिसेज शाह खुलासा करती हैं कि मिस्टर शाह पहले कुछ रिलेशनशिप्स में थे लेकिन उनकी तस्वीर देखते ही उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। शायद इसे ही पहली नजर में प्यार कहा जाता हैं!
इस फिल्म में मिस्टर और मिसेज शाह की आंखों से एक लंबी और खुशहाल शादी शुदा जिंदगी को डिकोड करने के लिए हाउस ऑफ पटौदी को धन्यवाद दिया जाना चाहिए।


