- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर लेकर आया है “छप्पन से सराफा” फ़ूड फेस्टिवल
इंदौर. मध्य प्रदेश का इंदौर शहर अपने लज़ीज व्यंजनों के लिए काफी चर्चा में रहता है। इंदौर के लोग भी खाने के शौक़ीन होते है और जब बात छप्पन या सराफा कि हो तो लोगों के मुंह में पानी आने लगता हैl छप्पन और सराफा में कई प्रकार के स्ट्रीट फ़ूड मिलते है जो सभी को मोह लेते हैंl इंदौर की फूड स्ट्रीट शाम होते ही खाने के शौकीनों से भर जाती हैं।
सिर्फ शहर भर से ही नहीं बल्कि यहां के व्यंजनों को चखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इसीलिए इस बार फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर ने अपने मेहमानों के लिए विशेष रूप से छप्पन से सराफा फूड फेस्टिवल का आयोजन किया हैl यह आठ दिवसीय फ़ूड फेस्टिवल कावा रेस्टोरेंट में 23 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक चलेगा जिसका मजा आप शाम 7 बजे से ले सकते हैंl
इस फूड फेस्टिवल के बारे में श्री सैयद ज़ुल्फ़िकार अली होटल मैनेजर, फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर ने कहा, “अभी तक हमने कई प्रकार के फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन किया है पर इस बार हम अपने शहर के प्रसिद्ध दो गली छप्पन और सराफा का फ़ूड फेस्टिवल आयोजित कर रहे हैंl सराफा बाजार और छप्पन को इंदौर का ‘फूड लैंडमार्क’ और इंदौर के लोगों को फ़ूड लवर्स कहा जाता हैl हम आशा करते हैं की हमारी यह पहल इंदौरवासियों को पसंद आएगी और वे इस फ़ूड फेस्टिवल में तरह-तरह के व्यंजनों का आनंद उठाएंगे।“
इस अवसर पर श्री जीतेन्द्र ठाकुर, फ़ूड एंड बेवरेज मेनेजर, फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर ने बताया कि– सराफा को भारत की उन खास फूट स्ट्रीट्स में गिना जाता है जहां खाने-पीने का मजा रात में लिया जा सकता है। यह एक ज्वलरी मार्कट है, लेकिन रात के 9 बजते ही फूट स्ट्रीट्स में तब्दिल हो जाता है। सराफा जोशी के दही बड़े, सांवरियां की खिचड़ी आदि के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।
छप्पन दुकानों के समूह से बनी यह गली जो छप्पन के नाम से जानी जाती है वहां स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया जाता है। यहां लोग नाश्ते के तौर पर विशेष रूप से आना पसंद करते हैं। इसके अलावा आप यहां खोपरा पेटिस और इंडियन कॉफी के साथ-साथ कई तरह के व्यंजन का भी आनंद ले सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा – इसी को ध्यान में रखते हुए हमने इस बार छप्पन से सराफा फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन किया है जहाँ मेहमान विभिन्न प्रकार की चाट जैसे गरडू चाट, दही भल्ला, भुट्टे का किस, पनीर रोल, बैंजो, दुध जलेबी, फ्लेवर्ड गोला, पान आदि का लुफ्त उठा सकेंगे। स्वादिष्ट व्यंजन के साथ-साथ मेहमानों को यहाँ पर छप्पन और सराफा का अनुभव कराने के लिए लाइव काउंटर्स उपलब्ध रहेंगे।


