- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
गौरव, केतन व उदित अंतिम सोलह में
इंदौर। म.प्र. बिलियर्ड्स व स्नूकर एसोसिएशन की मेजबानी मे आयोजित 6 रेड राज्य स्नूकर रैंकिंग चैंपियनशिप में गौरव तिवारी, केतन चावला, उदित राय व निशांत विनोदिया ने अंतिम सोलह में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
नेहरू स्टेडियम स्थित बिलियर्ड्स एकेडमी में खेली जा रही इस स्पर्धा के तीसरे दिन दूसरे दौर के मैच में गौरव ने अनंत तिवारी को 3-1 से, केतन चावला ने ऋषभ अग्रवाल को 3-0 से, उदित राय ने परिवेश जायसवाल को 3-2 से तथा निशांत विनोदिया ने मिनिष राजदेव को 3-0 से पराजित किया।
वही दिव्यांश शुक्ला ने भी गुंजन किकान को 3-0 से हराकर शीर्ष सोलह खिलाडिय़ों में प्रवेश किया। पहले दौर के अन्य मुकाबलां में सुनिता खण्डेलवाल ने अदिति शर्मा को 3-0 से, दर्शन शर्मा ने इमरान खान को 3-2 से, हिमांशु खराडें ने शिवम मिश्रा को 3-0 से, प्राकृतिक जैन ने शलभ जैन को 3-0 से, संदीप यादव ने मोहित पटेल को 3-1 से तथा सम्यक कटारिया ने पीयूष कर्ण को 3-1 से मात दी।


