- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
संजय मिश्रा की “कामयाब” के विशेष प्रीमियर की अंदरूनी झलक, फ़िल्म बनी सरहाना का पात्र!
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्म “कामयाब” के भव्य प्रीमियर के दिन थिएटर में सितारों का जमावड़ा देखने मिला। करैक्टर अभिनेताओं के संघर्ष को हाईलाइट करती फ़िल्म “कामयाब” सभी कलाकारों को ट्रिब्यूट है जो इस बात पर रोशनी डालती है कि कैसे ये कलाकार उद्योग के प्रमुख खिलाड़ी होते हैं।
यह देखने में काफी आकर्षक और बॉलीवुड का एक शानदार अनुभव रहा है। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट से ले कर क्रू जिसमें निर्देशक हार्दिक मेहता, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल और ईशा तलवार सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री यहां संजय मिश्रा की फिल्म कामयाब का समर्थन करते हुए नज़र आई। अर्जुन कपूर, राजकुमार राव, चित्रांगदा सिंह रजत कपूर, ऐली अवराम, गौरव गेरा, अमोल पाराशर, मिथिला पालकर, भुवन बम, मियांग चंग, सीमा पाहवा जैसी प्रमुख हस्तियों ने प्रीमियर में शिरकत की थी।

दिलचस्प बात यह है कि संजय मिश्रा ने शाहरुख खान की फिल्मों में से एक` के साथ डेब्यू किया था और अब शाहरुख ने संजय की फिल्म के लिए प्रीमियर का आयोजन किया है जो संजय के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि थी और सभी के लिए गर्व का क्षण था।
यह इस तथ्य का भी प्रमाण है कि कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिभा किसी भी सपने को वास्तविकता में बदल सकती है। अपने उबेर-कूल अवतार में नज़र आये शाहरुख यहाँ फ़िल्म के कलाकारों के साथ पोज़ देते हुए नज़र आये और साथ ही, अभिनेता ने संजय मिश्रा के साथ रेड कार्पेट पर कुछ खूबसूरत क्षणों को साझा किया गया।
फिल्म उन सभी करैक्टर अभिनेताओं के प्रति एक परफ़ेक्ट ट्रिब्यूट है जिन्हें न कभी नामांकित किया गया है और न ही सरहाया गया हैं। इन विपुल अभिनेताओं के समर्थन में इंडस्ट्री को एकजुट होता देखना वाकई दिल जीत लेने वाला पल था।
“कामयाब” को शानदार समीक्षा मिल रही है और विश्व स्तर पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भी फ़िल्म को प्रदर्शित किया गया है। गौरी खान, मनीष मुंद्रा और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित “कामायाब” 6 मार्च 2020 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। ड्रिशयम फिल्म्स प्रोडक्शन के तहत यह फिल्म रेड चिल्लीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत होगी।


