- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
शाहरुख खान ने क्वारंटाइन कैपेसिटी का विस्तार करने के लिए बीएमसी को दिया अपना चार-मंजिला ऑफिस
शाहरुख खान की समूह कंपनियां कोलकाता नाइट राइडर्स, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, मीर फाउंडेशन और रेड चिलीज वीएफएक्स ने हाल ही में कोविड-19 की लड़ाई में प्रधान मंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी और सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हुए कई पहल की घोषणा की है।
हालिया डेवलपमेंट की बात करें, शाहरुख ने मदद के लिए एक ओर कदम आगे बढ़ाया है; जिसके तहत बीएमसी को क्वारंटाइन कैपेसिटी का विस्तार करने में मदद करते हुए अभिनेता ने अपने चार-मंजिला व्यक्तिगत ऑफिस की पेशकश की है जहाँ क्वारंटाइन में रखे गए बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए ज़रूरत की सभी चीज़े भी उपलब्ध करवाई गई है।
अभिनेता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, बीएमसी ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,”#StrongerTogether We thank @iamsrk & @gaurikhan for offering their 4-storey personal office space to help expand our Quarantine capacity equipped with essentials for quarantined children, women & elderly. Indeed a thoughtful & timely gesture!#AnythingForMumbai#NaToCorona”.

इस अविश्वसनीय पहल के साथ, शाहरुख खान ने अपनी कंपनियों के समूह के साथ अपना समर्थन बढ़ाया है। सरकारी कोष से ले कर 50,000 पीपीई किट, मुंबई के 5500 परिवारों की खाद्य आवश्यकताओं, अस्पतालों में 2000 पका हुआ भोजन, 10,000 लोगों के लिए 3 लाख भोजन किट, दिल्ली में 2500 दिहाड़ी मजदूरों के लिए किराने और 100 एसिड सर्वाइवर को आर्थिक मदद प्रदान करने तक, उनकी पहल का उद्देश्य सोसाइटी के विभिन्न लोगों तक पहुंचना है।
यह सुनिश्चित करते हुए कि रोज़मर्रा की चीज़ें ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचे, जो मुश्किल के इस समय में इनसे वंचित हैं, आवंटित धनराशि को निम्नलिखित भागीदारों के बीच वितरित किया जाएगा। इसका उद्देश्य न केवल महामारी के दौरान राहत प्रदान करना है बल्कि कोविड -19 के बारे में जागरूकता बढ़ाना और अधिक लोगों को आगे आने व मदद करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
सुपरस्टार का यह नया कदम, कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के उनके प्रयासों में बीएमसी की मदद करेगा।


