- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
कोरोना वारियर्स के लिये प्रेस्टिज इंस्पायर फाउंडेशन के स्टार्टअप्स ने तैयार किया आटो सेनेटाइज़ेशन ऊर्जा पॉड
इंदौर: शहर के प्रेस्टिज कॉलेज स्थित नीति आयोग द्वारा वित्त पोषित अटल इन्क्यूबेशन सेंटर प्रेस्टीज इंस्पायर फाउंडेशन में इलेक्टट्रिक गाड़ियों के चार्जिंग के क्षेत्र में कार्य कर रहे दो स्टाार्टअप ईवी ऊर्जा एवं कार्गो पॉड द्वारा प्रेस्टिज इंस्पायर फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सकों, इंदौर नगर निगम तथा जिला प्रशासन के कर्मचारियों, अधिकारियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने हेतु अपशिष्ट और पुनर्नवीनीकरण वस्तुओं का उपयोग कर वाक थ्रू सेनेटाइज़ेशन टनल ऊर्जा पॉड का निर्माण किया गया है।
इस सेनेटाइज़ेशन पॉड की उपयोगिता को देखते हुए इंदौर नगर निगम ने इसे शहर के पालिका प्लाजा के पास स्वास्थ्य विभाग में स्थापित किया है नगर निगम के उपायुक्त रोहन सक्सेना के अनुसार इस पॉड से 20 सेकंड से कम समय में व्यक्ति को सोडियम हाइपोक्लोराइट के सॉल्यूशन द्वारा सप्रे कर सेनिटाइज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्रमानुसार इस सेनेटाइज़ेशन पॉड को अन्य सरकारी कार्यालयों के सामने स्थापित किया जाएगा।
ईवी ऊर्जा के सी ई ओ संयोग तिवारी ने कहा कि इस प्रोटोटाइप सेनेटाइज़ेशन पॉड का निर्माण कमसे कम समय में जुगाड़ सामग्रियों से किया गया है ।
अटल इन्क्यूबेशन सेंटर प्रेस्टीज इंस्पायर फाउंडेशन की मैनेजर डॉ. रंजना पटेल ने कहा कि इस ऊर्जा पॉड के निर्माण में प्रेस्टीज शिक्षण समूह द्वारा 15,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।
उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई में यह ऊर्जा पॉड कोरोना वारियर्स के सुरक्षा की दृष्टि से काफी कारगर सिद्ध होगी।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कई सेनेटाइज़ेशन पॉड शहर में जल्द ही स्थापित किये जाएंगे। इस परियोजना के लिए, इंदौर नगर निगम के उपायुक्त रोहन सक्सेना द्वारा विशेष समर्थन और मार्गदर्शन दिया गया ।


