- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
इंदौर में एक और मौत, 22 नए पॉजीटिव
शहर में अब तक 328 संक्रमित और 33 ने दम तोड़ा
इंदौर. कोरोना का हॉट स्पॉट बन चुके इंदौर में रोज पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. सोमवार सुबह भी 22 नए मामले सामने आए और 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 328 पहुंच और मरने वालों की संख्या 33 हो गई है.
सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने बताया कि रविवार रात जांचे गए सैंपल में 22 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 328 हो गई है. एक 42 साल के व्यक्ति की मौत की भी हुई है. यह अरविंदो अस्पताल में भर्ती था। जिले में अब तक इस वायरस से 33 लोगों की जान गई है. हालांकि इस बीच अब तक कुल 35 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. हम कैंटोनमेंट क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य करवा रहे हैं.
रविवार तक 16 हजार से ज्यादा सर्वे हो चुके हैं। आशा, आंगनबाड़ी और टीचर्स की टीम ने सर्वे के दौरान ढाई सौ से ज्यादा मरीज खोजे हैं. डॉ. जडिय़ा ने बताया 1142 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ सकता है. इसलिए हमने अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ा ली है. 300 बेड वाले बीमा अस्पताल को अधिग्रहित किया गया है.
चोइथराम को भी रेड और येलो जोन में रखा गया है। जो लोग 14 दिन से क्वारैंटाइन हाउस में रह रहे हैं, उन्हें भी डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उल्लेखनीय है कि रविवार रात 8 संक्रमित मिले थे। दो ने दम तोड़ दिया था।
रविवार को जिनकी मौत हुई थी, उनमें मोती तबेला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग और सोमनाथ की चाल निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। शनिवार को इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन इससे पहले ही इनकी मृत्यु हो चुकी थी.
1100 सैम्पल दिल्ली भेजे, एक साथ सामने आ सकते हैं कई मरीज
इंदौर के लिए आज बड़ी चुनौती वाला दिन है. 1100 सैम्पल दिल्ली भेजे गए हैं और लगभग 200 इंदौर में जांच जाएंगे. 1300 लोगों की रिपोर्ट शाम तक आने की संभावना है. इसमें एक साथ कई मरीज सामने आ सकते हैं. अधिकारियों ने टास्क फोर्स बनाया है. रिपोर्ट आते ही गाडिय़ां दौड़ेंगी. रेड जॉन के अस्पतालों और कोरेण्टाइन सेंटरों में व्यवस्था पुख्ता की गई है. हालांकि सेम्पल को लेकर प्रशासन ने साफ किया है कि 1300 सेम्पल सिर्फ इंदौर नहीं बल्कि आस पास के 4-5 जिलों के भी हैं. 1100 सेम्पल की रिपोर्ट आज और कल दो दिन में प्राप्त होगी। शासन, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का अमला तैयारियों पर नजऱ रखे हुए है.
जल्दी खुलेंगी किराना दुकानें: लालवानी
कर्फ्यूग्रस्त इंदौर के भाजपा सांसद शंकर ललवानी ने कहा है कि शहर की प्रमुख किराना दुकानें खुलेगी और घर पहुँच सेवा से लोगों को सामान मिलेगा. उन्होंने कहा कि इंदौर में कोरोना की लड़ाई में लागू लॉकडाउन के कारण किराना से सम्बंधित दिक्कतें आ रही थी. इसलिए जि़ला प्रशासन के साथ मिलकर शहर की प्रमुख किराना दुकानें खोलने का फैसला लिया है। वे लोगों से ऑर्डर लेंगे और घर पहुँच सेवा से उनके यहां सामान पहुचाएंगे.
सेंट्रल जेल में कोरोना संदिग्ध, मचा हड़कंप
इंदौर की सेंट्रल जेल में नाजिर खान नामक युवक कोरोना संदिग्ध निकला.
इसके बाद जेल के अंदर हड़कंप मच गया. यह कैदी जेल में कई सिपाहियों के संपर्क में रहा है. संदिग्ध युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है.


