- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
कोरोना के चलते देश मे पहली बार आयोजीत होगा ‘ऑन लाइन इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर 2020’
पहली बार एक साथ 185 यूनिवर्सिटी होगी शामिल
इंदौर । लॉक डाउन के इस दौर में भी बेहतर शिक्षा के दरवाजे खुलते नजर आ रहे हैं। बेशक लॉक डाउन कई राज्यों में 3 मई तक जारी रहेगा और देश-विदेश में बेहतर शिक्षा के लिए प्रवेश की कोशिशें अभी पूरी होती नजर नहीं आ रही ऐसे में स्टेडी मेट्रो मददगार साबित हो सकता है।
स्टेडी मेट्रो द्वारा देश मे पहली बार ‘ऑन लाइन इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर 2020’ आयोजित किया जा रहा है। जिसमे 3 देशो जेसे भारत , नेपाल, और बंगलादेश के बच्चे हिस्सा ले रहे है । यह ऑन लाइन इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जारी रहेगा।
इस ऑन लाइन एजुकेशन फेयर में देश ही नहीं बलि्क विदेश की यूनिवर्सिटी भी शामिल होंगी। इस फेयर में 185 से ज्यादा यूनिवर्सिटी से स्टूडेंट्स घर बैठे संपर्क कर सकेंगे।
इस एजुकेशन फेयर में स्टूडेंट्स और तमाम यूनिवर्सिटी सीधे संवाद कर सकेंगे। यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी से स्टूडेंट्स लाइव इंटरेक्शन कर सकेंगे। स्टेडी मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक बजाज बताते हैं कि लोक डाउन के दौर में भी बेहतर विदेशी शिक्षा का जज्बा भारतीय छात्र छात्राओं में कोविड-19 के चलते कम होते नजर नहीं आता, इसका जीवंत उदाहरण स्टडी मेट्रो द्वारा ऑनलाइन एजुकेशन फेयर 2020 जिसमें विदेश की जानी मानी 185 यूनिवर्सिटी हिस्सा ले रही है। वही हमारे देश के 3500 छात्र छात्राओं ने इस वर्ष वर्चुअल एजुकेशन फेयर में अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर यह साबित कर दिया है कि भारतीय विपदाओ से लड़ना जानते हैं तथा हिम्मत नहीं हारते। यह एजुकेशन फेयर 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेगा
इस ऑनलाइन इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर में जीआरई, जीमेट और सेट जैसे कोर्सेस के लिए चयनित यूनिवर्सिटी इस फेयर का हिस्सा बेनेंगी। इसके अलावा वीजा सक्सेस वर्कशॉप, फ्री एजुकेशन असिस्टेंस, विदेश में रहकर पढ़ाई के साथ काम किस तरह किया जा सके उस अवसर के बारे में भी जानकारियांद दी जाएगी।
विश्व की टॉप यूनिवर्सिटी में स्पॉट एडमिशन किस तरह पाया जा सकता है यह भी इस एजुकेशन फेयर में बताया जाएगा। यूनिवर्सिटी के साथ सवाल-जवाब की सुविधाएं भी होगी जिससे स्टूडेंट्स और अभिभावक अपने सारे सवालों के जवाब सीधे संवाद के जरिए जान सकेंगे।
इस एजुकेशन फेयर में यूएसए की द यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया रिवरसाइड, द यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो डेनवेर, सन जोस स्टेट यूनिवर्सिटी, फुल सैल यूनिवर्सिटी, यूके की द यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, जैम्स कुक यूनिवर्सिटी सिंगापुर, द यूनिवर्सिटी ऑफ टेनेसी, टेम्पल यूनिवर्सिटी यूएसए, द यूनिवर्सिटी ऑफ इस्ट लंदन, यूनिवर्सिटी ऑफ डेलावेयर, केप बोस्टन यूनिवर्सिटी कनाडा सहित कई यूनिवर्सिटी शामिल होंगी।
इस एजुकेशन फेयर में भाग लेने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह रजिस्ट्रेशन https://www.studymetro.live/oief-2020-students पर कराया जा सकता है।


