- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
ऋतिक रोशन के कोई मिल गया के आइकॉनिक सीन पर कार्तिक आर्यन ने किया मजेदार टिक-टॉक !
हम सभी अपने मोबाइल गेम से बहुत ज्यादा ऊब चुके हैं और इस लॉकडाउन के चलते अब टाइम पास भी करना मुश्किल हो रहा है । लेकिन ऐसा लगता है, अगर हमें बोरियत से उबारने के लिए और हमारा मनोरंजन करने के लिए कोई शूरवीर है, तो वह कोई और नहीं, बल्कि हमारे कार्तिक आर्यन हैं वे अपनी क्रेज़ी आईडिया से सबको हंसा रहे है ।
कार्तिक ने अपने टिक टॉक अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे अपनी बहन के साथ नजर आरहे है। वीडियो में कार्तिक एक एक्सटेंशन बोर्ड के साथ बैठे है और उसपर कोई मिल गया से एलियन को बुलाने वाली धुन बजाते है ,तभी उनकी बहन कृतिका आती और प्रीति ज़िंटा ने जो डायलॉग फिल्म में बोला गया है उसे दोहराते हुए कहती है ” अरे ये तुमने कैसे बजायी, उस पर कार्तिक सुपरस्टार हृथिक रोशन के डायलॉग दोहराते है ” यह धुन तो मुझे आती है , माँ ने मुझे सिखाई है। कार्तिक का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सभी का मनोरंजन कर रहा है।
कार्तिक आर्यन ऐप से जुड़ने वाले पहले सेलेब्स में से एक थे और उनके पहले वीडियो ने 24 घंटे के भीतर लाखों व्यूज पार कर लिए थे और ऐप के यूजर्स को दीवाना बना दिया था। कार्तिक घर मे रहते हुए भी काफी व्यस्त है , वे दिलो जान से जागरूकता फैलाने में लगे है और इसके लिए उन्होंने “कोकी पूछेगा” यह सीरीज यूट्यूब पर बनाई है , इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे है ।
इस वैश्विक महामारी के प्रति कार्तिक लगातार लोगों में जागरूकता फ़ैलाने का काम कर रहे हैं । #CoronaStopKaroNa मोनोलॉग से लेकर उनके रैप तक के जागरूकता अभियान की तारीफ पीएम् मोदी भी कर चुके हैं. इतना ही नहीं, इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक १ करोड़ की राशि भी डोनेट कर चुके हैं। ऐसा लगता है की इस युवा अभिनेता हर एक इंसान को जागरूक बनाने का प्रण लिया है।


