- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
आखिरकार जैकलीन फर्नांडिस ने क्यों की उर्वशी रौतेला तारीफ ?
कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन के कारण सभी के पास पर्याप्त समय है कि वह अपनी पुरानी यादो को ताज़ा कर सकें। अपने किसी पुराने अल्बम के पन्नों को पलटकर समय को फिर से एक बार जिया जा सके। यही किया हमारी प्यारी बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने।
स्टार्स हमेशा से ही अपने प्रसंशको को अपने बारे में अपडेट रखने के तस्वीरें साझा करते रहते है। हाल ही में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल में शेयर किया है। जिसे देखकर आपको गर्मी के मौसम का अहसास होगा।
इस वीडियो में हम देख सकते है कि अभिनेत्री ने निऑन ग्रीन कलर के शॉर्ट्स पहने हुई है जिसे उन्होंने वाइट कलर की स्पोर्ट्स ब्रा के साथ पेयर किया है। और वह एक खूबसूरत से समुद्र में वॉलीबॉल खेलते हुए नज़र आ रही हैं।
उनका ऑउटफिट और ये खूबसूरत नील रंग का समुद्र यक़ीनन हमें लम्बी छुट्टियों के लिए इशारा कर रहा है। ताकि इस भाग दौड़ भरी ज़िंदगी से एक ब्रेक लेकर अभिनेत्री की तरह लाइफ को एन्जॉय करें।
पोस्ट के साथ उर्वशी ने कैप्शन लिखा “बीच में वॉलीबॉल :पुरुषों द्वारा आविष्कार किया गया लेकिन महिलाओं द्वारा प्रूफ किया गया। बंप, सेट, स्पाइक वह है जिस तरह से हम इसे पसंद करते हैं। “
नीचे पोस्ट देखें:
उर्वशी के इस वीडियो में ध्यान आकर्षित करने वाली बात यह है कि उनकी इस वीडियो में उनकी बेस्टी जैकलीन फर्नांडिस का कमेंट करना। इंस्टाग्राम पर उर्वशी की पोस्ट के कुछ घंटों के बाद, उनकी बेस्टी जैकलीन फर्नांडिस ने कमेंट किया कि “यार !!! “
और जैकलीन के इस जवाब में, उर्वशी ने लिखा,” @ jacquelinef143 मेरे साथ खेलने के लिए कोई नहीं है ,#Quarantinelife में अकेले खेल रही हूँ। लॉकडाउन के बाद एक साथ खेलते हैं। “
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की फैन फॉलोइंग कमाल की है हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन फॉलोवर को पार करने वाली सबसे कम उम्र की बॉलीवुड सेलिब्रिटी बन गई है। इसके अलावा उर्वशी एक एथलीट और स्टेट वॉलीबॉल चैंपियन है। वह स्कूल में एक्टिव वॉलीबॉल खिलाड़ी रही है, और उन्होंने इसके लिए बहुत सारे अवार्ड्स जीते है।
उर्वशी रौतेला बहुत जल्द एक अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगी जो 2017 की सुपर हिट तमिल फिल्म थिरुट्टू पेले 2 की रीमेक है। सूसी गणेशन द्वारा निर्देशित , इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और विनीत कुमार भी हैं। इस फिल्म में उर्वशी रौतेला का किरदार बहुत ही दिलचस्प होगा ,जो कि एक ऐसी लड़की का होगा जो आने वाली जनरेशन को प्रदर्शित करेगा ।


