- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
कोरोना पॉजिटिव मरीज का इंदौर में शीघ्र शुरू होगा प्लॉज्मा थैरेपी से उपचार
सेम्पलों की जांच का बैकलॉग भी लगभग पूरा
इंदौर. इंदौर में कोविड पॉजिटिव मरीजों के उपचार के लिये चिन्हित दो अस्पतालों में शीघ्र ही प्लाज्मा थैरेपी से कोरोना पॉजिटिव मरीजो का उपचार शुरू किया जायेगा। इसके लिये आईसीएमआर में अनुमति के लिये प्रस्ताव भेजा गया है, जो आगामी दो दिनों में अनुमति मिलने की उम्मीद है।
इस संबंध में अन्य आवश्यक अनुमतियां भी प्राप्त कर ली गई है। यह उपचार इंदौर के एमआरटीबी तथा एमटीएच अस्पताल में प्रारंभ होगा। जिले में कोरोना मरीजों के सेम्पलों का बैकलॉग भी लगभग पूर्ण हो गया है।
यह जानकारी संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि प्लॉज्मा थैरेपी से उपचार के लिये सभी आवश्यक प्रबंध किये जा रहे है। डोनर भी चिन्हित कर लिये गये है। प्लॉज्मा थैरेपी में निर्धारित मापदण्डों का पूरा पालन किया जायेगा। श्री त्रिपाठी ने बताया कि इंदौर में कोरोना मरीजों के सेम्पलों की जांच के लिये क्षमता बढ़ाने के लिये पूरे प्रयास किये जा रहे है।
अभी यहां 400 से अधिक मरीजों के सेम्पलों की जांच हो रही है। एक या दो दिन में यह बढ़कर 650 से 800 तक हो जायेगी। इसके अलावा सेंट्रल लैब को भी अनुमति मिल गई है। यह अनुमति अरविंदों हॉस्पिटल को भी मिल जायेगी। इसके अलावा अहमदाबाद और पुडुचेरी में भी सेम्पलों की जांच की व्यवस्था की गई है।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि इंदौर में लगभग बैकलॉग पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि संभाग में स्थिति पूरी नियंत्रण में है। बड़वानी, खरगोन, खंडवा और धार जिले में अब नये मरीज कम ही सामने आ रहे है। इंदौर संभाग के ग्रामीण अंचल में कोरोना का फैलाओं नहीं है। पूराने कोरोना मरीजों का उपचार कर उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा रहा है।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि ऐसे कोरोना मरीज जिन्हें कम लक्षण है या लक्षण दिखाई नहीं दे रहे है, और वह पॉजिटिव है, उनके होम आईसोलेशन के लिये नई गाईड लाईन प्राप्त हुई है। यह गाईड लाईन महत्वपूर्ण है। इस गाईड लाईन का पालन किया जायेगा।
नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की नई गाईड लाईन जारी की हैं। इसके मुताबिक, बहुत हल्के (वेरी माइल्ड) लक्षणों वाले मरीज खुद को घर में ही आइसोलेट कर सकते हैं। मरीजों को उनकी हालत के आधार पर कोविड केयर सेंटर, डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर या डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किये जाने की व्यवस्था है।


