- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
ऐसे कठिन समय में देशवासियों को सकारात्मकता से भरने के लिए फ़िल्म बिरादरी आई एक साथ!
करण जौहर के बाद, फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी 5 मई, 2020 को शाम 5 बजे, वैश्विक मानवतावादी और आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के साथ शो सीरीज़ #HeartToHeart पर ज्ञानवर्धक बातचीत करने के लिए तैयार हैं।
इस आनंदमय श्रृंखला में प्रख्यात व्यक्तित्वों की सूची में सोनाक्षी सिन्हा, कपिल शर्मा, एकता कपूर और संजय दत्त का नाम शामिल हैं।
निर्माता श्री महावीर जैन जिन्होंने द आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन के साथ इस #ChangeWithin पहल की अवधारणा की है, साझा करते हुए कहते है,“शो का उद्देश्य 140 से अधिक देशों में 100 मिलियन से अधिक लोगों तक पहुंचने के साथ मानवता की भावना पैदा करना है। #IndiaInspires
इस अवसर पर फिल्म बिरादरी ऐसे कठिन वक़्त में जीवन से ले कर रिश्ते, विशिष्टता, विश्वास, परिवार, प्रेम, सफलता, स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण, तनाव, हानि, आध्यात्मिकता, आशा और साहस जैसे विषयों पर बातचीत करते हुए नज़र आएगी।”
शो का उद्देश्य ऐसे परीक्षण समय में सकारात्मकता, आशावाद, आशा, शांति और प्रेम फैलाना है। शो के दौरान गुरुदेव के साथ स्पष्ट और दिल से बातचीत का प्रयास किया जा रहा है।
फिल्म उद्योग के कई विश्वसनीय नामों ने हाल ही के दिनों में देश भर में दिहाड़ी श्रमिकों का समर्थन करने के लिए #iStandWithHumanity पहल के साथ हाथ मिलाया था।
फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी और निर्माता महावीर जैन ने फिल्म बिरादरी के प्रत्येक मित्र के प्रति आभार व्यक्त किया है।


