- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
शर्लिन चोपड़ा ने मदर्स डे पर अपनी माँ का किया इस तरह धन्यवाद !
एक दोस्त, एक संरक्षक, हमारी पहली शिक्षक – एक माँ अपने बच्चों के जीवन में एक अनंत भूमिका निभाती है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कितने ही बड़े हो गए हो, हमारी निर्भरता उन पर बनी रहती हैं।
हमें कभी भी ज़रूरत हो हमारी माँ एक सलाहकार के रूप में मौजूद रहती है। हम सभी अपने माताओं से प्रेरित हैं। और उनमें से एक हैं इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस अभिनेत्री-निर्माता, शर्लिन चोपड़ा ।
शर्लिन ने कहा ” हालांकि मेरे पिता एक डॉक्टर थे, लेकिन फिर भी मेरी माँ वास्तव में रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए उन पर निर्भर नहीं थीं। वह एक ब्यूटी सैलून चलाती थीं और उन्होंने मुझे अपने सैलून के मैनेजर के रूप में रखा था।
मुझे याद है कि मैं 7 वीं कक्षा में थी, मुझे मेरी माँ ने कर्मचारियों की देखरेख करने ,उनका अकाउंट देखने और सैलून में उपयोग में आने वाले सभी हेयर और सौंदर्य उपकरणों के सही तरीके से संचालन पर ध्यान देने के लिए प्रशिक्षित किया था।
एक निर्माता और कंटेंट निर्माता के रूप में आज मैं अपनी माँ को धन्यवाद देती हूं कि मुझे एक बॉस बेब होने के लिए अच्छा और कठिन प्रशिक्षण दिया। धन्यवाद, माँ, मुझे उद्यमशीलता का अर्थ और मूल्य सिखाने के लिए । हैप्पी मदर्स डे। ”
शर्लिन चोपड़ा को आखिरी बार रैप वीडियो, कतार में देखा गया था, जिसे उनके प्रसंशको का प्यार मिला। इस रैप का निर्माण शर्लिन चोपड़ा प्रोडक्शन द्वारा किया गया है। शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया की रानी मानी जाती है।
वेब सीरीज, शार्ट फिल्मों और ग्लैमर वीडियो में धूम मचाने वाली शर्लिन अभी ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया एप्लीकेशन के लिए कंटेंट का निर्माण कर रही हैं।


