- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘अच्छा खायें, अच्छा सोचें और फिट रहें’: आदित्य रणविजय
‘’अच्छा खायें, अच्छा सोचें और फिट रहें’’, यह बातें ‘बालवीर रिटर्न्स’ के
आदित्य रणविजय ने अपने फिटनेस मंत्रा बताते हुए कहीं
आपके लिये फिटनेस का क्या मतलब है?
मेरे लिये फिटनेस का मतलब फील-गुड फैक्टर है और यह मेरे जीवन का अहम हिस्सा है।
मैं जितना ज्यादा अपनी फिटनेस पर ध्यान देता हूं उतना अच्छा महसूस करता हूं। इसलिये,
मैंने फिटनेस को अपनी पहली प्राथमिकताओं में रखा है।
आपका फिटनेस मंत्रा क्या है ?
मेरी मां ने मुझे हमेशा सिखाया है, ‘जैसा अन्न वैसा मन वैसा तन’। आप क्या खाते हैं और
आप क्या सोचते हैं उसका काफी प्रभाव आपकी फिटनेस पर पड़ता है। इसलिये, थोड़ी-थोड़ी मात्रा
में और सेहतमंद खायें, इससे आपकी फिटनेस पर तुरंत ही असर पड़ेगा। मेरा मंत्र है- अच्छा
खायें, अच्छा सोचें और फिट रहें।
आप अपने दिमाग और शरीर के बीच हेल्दी बैलेंस किस तरह रखते हैं?
फिटनेस का दीवाना होने की वजह से मैं अपने वर्कआउट रूटीन में हैवी वर्कआउट और प्राणायाम
शामिल करने पर भरोसा करता हूं। ‘बालवीर रिटर्न्स‘ में भयमार के रूप में मेरी भूमिका ऐसी है
कि मुझे एक खास रूप में नज़र आना है और फिर भी फिट बने रहना है। अपने शरीर से सारे
टॉक्सिन्स निकाल देने से मुझे अपना अतिरिक्त वजन दूर रखने में मदद मिलती है, वहीं
प्रणायाम दिमाग को शांत रखने में मदद करता है। आजकल चीजों को जानने के कई तरीके हैं
और मैं वह तरीका चुनता हूं जिससे मुझे अच्छा महसूस होता है।
अपने डिमांडिंग तथा व्यस्त शेड्यूल का पालन करते हुए, आप खुद को किस तरह फिट रखते हैं
और एक सेहतमंद जीवनशैली जीते हैं?
एक कलाकार की जिंदगी काफी डिमांडिंग हो सकती है। मैं आमतौर पर एक घंटा जल्दी उठ
जाता हूं जोकि मेरे फिटनेस के लिये होता है, ऐसा मैं उस समय भी करता हूं जब हमारी सुबह
जल्दी शिफ्ट होती है। मैं आमतौर पर एक घंटे घर पर वर्क आउट करता हूं और फिर सेट के
लिये निकलता हूं। ‘बालवीर रिटर्न्स’ के सेट पर भी जब भी मुझे शॉट्स के बीच थोड़ा वक्त
मिलता है, मैं उस समय का उपयोग पुश-अप करने में करता हूं। यह बैलेंस बनाने और उस
समय को इस तरह उपयोग करने के बारे में है, जोकि आपके जीवन को और बेहतर बना सके।
आपका हेल्दी स्नैक क्या है?
मैं सेट पर या ट्रैवल करने के दौरान अपने साथ ड्राइ फ्रूट्स रखना पसंद करता हूं। यह हल्की-
फुलकी भूख को शांत करने का सबसे हेल्दी तरीका है।
खाने की कोई ऐसी चीज जिसे देखकर आप खुद को रोक नहीं पाते हैं?
कोई भी ऐसी चीज जिसमें चॉकलेट हो, मैं खुद को रोक नहीं पाता।
आप अपने फैन्स को कोई मैसेज देना चाहेंगे?
मैं कहना चाहूंगा कि अपने शरीर को एक मंदिर की तरह मानें और खाने-पीने की स्वस्थ
आदतों का पालन करें। हर किसी को आदत के रूप में कम से कम एक एक्टिविटी जरूर शामिल
करनी चाहिये जो आपकी धड़कनें बढ़ा सके और आपके शरीर से पसीना निकले। यदि आप थोड़ा-
थोड़ा करके भी इन आदतों का पालन करते हैं तो आपका शरीर और दिमाग आगे चलकर
आपको शुक्रिया कहेंगे।


