- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मिर्ज़ापुर 2 की अभिनेत्री ने की अली फ़ज़ल और पंकज त्रिपाठी की इस तरह तारीफ
देश सहित पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित है। देशव्यापी लॉकडाउन ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इन सब के बीच हमारा मनोरंजन जगत काफी प्रभावित हुआ है। टेलीविज़न शो ,फिल्म्स आदि की शूटिंग रोक दी गई है ,कुछ चीज़े अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दी गई है। आम आदमी सहित बॉलीवुड हस्तिया भी लॉक डाउन के चलते चार दीवारी में कैद है।
लेकिन हमारा पूरा मनोरंजन जगत अभी भी खाली नहीं बैठा है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से covid 19 के बारे में जागरूकता फैलाने में लगा हुआ है। लेकिन जैसे जैसे लॉक डाउन का समय बढ़ते जा रहा है , लोगो में हताशा और निराशा बढ़ती जा रही है।
सभी को धीरे धीरे यह बात तो समझ में आ रही है कि इस महामारी का केवल एक ही इलाज है और वो है सरकार द्वारा बनाये गए नियमों का पालन करते हुए घर पर रहे और सुरक्षित रहे।
एक साल पहले मिर्जापुर वेबसीरीज को रिलीज़ किया गया था, जिसने प्रसंशको के बीच तहलका मचा दिया था, साथ ही लोग इसके दूसरे सीजन की उम्मीद लगाए बैठे है। मिर्जापुर 2 के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसका पोस्ट प्रोडक्शन भी पूरा हो चुका है, लेकिन अचानक से हुए लॉक डाउन ने रिलीज़ डेट को अभी फ़िलहाल के लिए रोक दिया है।
मिर्ज़ापुर के बारे में जानने के लिए जब हमने मिर्ज़ापुर अभिनेत्री अनंग्शा बिस्वास से बात की, जिन्होंने ज़रीना की भूमिका निभाई थी, उन्होंने बताया कि अब ज़रीना मिर्जापुर 2 में फिर से धमाकेदार वापसी करेगी।
अनंग्शा बिस्वास ने वेब सीरीज़ की शूटिंग के दौरान अपने सह-अभिनेताओं के बारे में कुछ रोचक तथ्य साझा किए है, उन्होंने कहा, “मैं मिर्जापुर 2 के बारे में बेहद उत्साहित हूँ, मैं भी इसके लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूँ। अली फज़ल और मैं एक दूसरे को अपने थिएटर के दिनों से जानते हैं। एक अविश्वसनीय अभिनेता और जो प्रयोग करने से डरता नहीं है और एक वास्तविक लड़का है।
पंकज सर एक विनम्र, सरल, मेहनती व्यक्ति हैं। वे जिस स्थान पर है, इस बारे में उन्हें कोई भी गुमान नहीं है। मैं उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानती हूँ , मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। मैं उनसे प्रेरित हूँ और मैं हमेशा उनसे सरल और विनम्र होने के गुण को प्राप्त करना चाहती हूँ। “
अनंग्शा ने एक थिएटर आर्टिस्ट के रूप में शुरुआत की थी , जहा उन्होंने कई नाटक भी किए। इसके अलावा उन्होंने कुछ शार्ट मूवीज भी की। लेकिन अभिनेत्री ने अपनी प्रतिभा को सिर्फ छोटे पर्दे तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि वह ‘बेनी और बबलू’ और ‘लव शव ते चिकन खुराना’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं।
अनंग्शा बिस्वास को ‘मिर्जापुर’ में जरीना की दमदार भूमिका से प्रसिद्धि मिली थी और अब वे जल्द ही वह ‘मिर्जापुर 2’ और उनकी आने वाली वेब सीरीज होस्टेज 2 में भी दिखाई देंगी।


