- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हॉटस्टार स्पेशल्स प्रस्तुत “स्पेशल ऑप्स” को मिली ब्लॉकबस्टर प्रतिक्रिया
भारत में सबसे बड़े डिजिटल शो के रूप में उभरा
निर्माता नीरज पांडे की डिजिटल शुरुआत भी उनकी कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों की तरह बड़ी ही है हॉटस्टार स्पेशल्स के लॉन्च के बमुश्किल दो महीने बाद, नीरज पांडे द्वारा बनाई गई स्पेशल ऑप्स प्रस्तुत की गई.
इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने भारत के सबसे बड़े डिजिटल शो में से एक के रूप में अपना नाम दर्ज किया। यह तेज़-तर्रार 8-एपिसोड वाली वेब सीरीज वास्तविक आतंकी हमलों में इंडियन इंटेलिजेंस की भूमिका पर आधारित थी. जिसका सामना भारत ने पिछले 19 वर्षों में किया था।
अपनी मजेदार कहानी और जानदार कास्टिंग से लोडेड स्पेशल ऑप्स को भारत में लाखों लोगों ने पसंद किया और देखा जो शो को उनकी फिल्मों की तरह ब्लॉकबस्टर बनाते है. यह शो नीरज पांडे और शिवम नायर द्वारा निर्देशित है, जो दोनों बॉलीवुड फिल्म निर्माता हैं.
इस शो में के.के. मेनन, विनय पाठक, करन टैकर, सना खान, सज्जाद डेलैफ्रोज़, मेहर विज, दिव्या दत्ता, सैयामी खेर, मुजम्मिल इब्राहिम, विपुल गुप्ता, परमीत सेठी और शरद केलकर सहित अन्य कलाकार शामिल है। – सभी कलाकारों ने अपने प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण प्रशंसा प्राप्त की है।
गौर करने वाली बात यह है कि सबसे प्रसिद्ध जानी-मानी हस्तिया भी इस शो की तारीफ़ कर चुकी है. रितिक रोशन, तापसी पन्नू, मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर के साथ-साथ क्रिकेटर शिखर धवन सहित अन्य सभी ने शो की कहानी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए सराहा।
निर्देशक नीरज पांडे ने कहा, “जब हमने स्पेशल ऑप्स की कहानी पर काम करना शुरू किया, तो हमें पता था कि यह कुछ अनोखा और नया है, और इस तरह का प्यार और प्रतिक्रिया प्राप्त करना, सचमुच बहुत खुश करने वाला है।
भारत में इस पैमाने और परिमाण की एक कहानी इस फॉर्मेट में पहले कभी नहीं बनी थी और मुझे खुशी है कि इसने बहुत अच्छी तरह से काम किया। हॉटस्टार स्पेशल्स और फ्राइडे स्टोरीटेलर्स के बीच रचनात्मक सहयोग काफी सफल रहा है और हम डिजिटल स्पेस की सही पहुंच और प्रभाव को महसूस कर रहे हैं।
मुझे जो बताया गया है, उसमें से यह OTT पर 2020 के सबसे बड़े शो में से एक है। मैं कहना चाहूंगा कि शो की सच्ची सफलता दर्शकों द्वारा एक सीक्वल के अनुरोध के लिए कह रही है ”
निर्माता शीतल भाटिया ने कहा, “हॉटस्टार स्पेशल्स के साथ हमारी पार्टनरशिप पर हमें बहुत गर्व है! उन्होंने रचनात्मकता और पैमाने के मामले में शो के लिए हमारी विज़न को शेयर किया और इसकी सफलता इस विश्वास का परिणाम है।
हम दर्शकों से प्राप्त प्रतिक्रिया के शुक्रगुजार हैं और यह हमें एक साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा! इस जानदार शो को बनाने के लिए हॉटस्टार स्पेशल्स एंड फ्राइडे स्टोरीटेलर्स की टीम को मेरी बधाई। ”
अभिनेता के के मेनन जिन्होंने हिम्मत सिंह की भूमिका निभाई हैं, कहते है “यह जानकर बहुत ख़ुशी महसूस कि पूरे भारत में लाखों लोग स्पेशल ऑप्स देख चुके हैं। मैंने फिल्मों में अपने काम के लिए इतनी अपार प्यार और प्रशंसा नहीं सुनी जितनी मुझे इस किरदार के लिए मिली है – यह इस दुनिया से बिल्कुल परे है और मुझे लगता है कि हमने इतिहास रच दिया है! सभी दर्शकों के लिए मेरा ईमानदारी से धन्यवाद, जिन्होंने हमें हर तरह से सराहा और पसंद किया है !!
हॉटस्टार स्पेशल्स प्रस्तुत स्पेशल ऑप्स सीरीज वास्तविक आतंकी हमलों में इंडियन इंटेलिजेंस की भूमिका पर आधारित है जिसका सामना भारत ने पिछले 19 वर्षों में किया है। भारतीय संसद पर 2001 में किये गए हमले के साथ शुरू होने वाला यह शो, अन्य आतंकी हमलों के साथ 26/11 सहित कई अन्य घटनाओं के बारे में बताता है.
जिसमें कश्मीर का आतंकवादी हमला भी शामिल है. इंडियन इंटेलिजेंस का मकसद इन सभी हमलों के पीछे एक मास्टरमाइंड को पकड़ना है – यह भारत के सबसे घातक दुश्मन के लिए इंडियन इंटेलिजेंस की सबसे लंबे समय तक चलने वाली खोज है।
पिछले एक साल में, हॉटस्टार स्पेशल्स ने क्रिमिनल जस्टिस, होस्टेजस, सिटी ऑफ़ ड्रीम्स, आउट ऑफ़ लव और अभी हाल ही में लॉन्च की गई हंड्रेड जैसी बड़ी, बोल्ड और प्रामाणिक कहानियों को सफलतापूर्वक लाया है।
स्पेशल ऑप्स कंटेंट लेबल के तहत सबसे लोकप्रिय शो में से एक है जिसका उद्देश्य विचारशील भारतीय दर्शकों के लिए शक्तिशाली कहानियों को प्रस्तुत करना है।
हॉटस्टार स्पेशल्स प्रस्तुत करता है स्पेशल ऑप्स, अब केवल डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी पर


