- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मैं अक्सर नींद से जागकर बोलता था, वेलकम ऐवरीबडी टू सारेगामापा: शान
जहां शान दान राशि एकत्रित करने के लिए सारेगामापा की सिल्वर जुबली पर आयोजित होने जा रहे काॅन्सर्ट ‘एक देश एक राग‘ को होस्ट करने के लिए उत्साहित हैं, वहीं इस आकर्षक होस्ट ने 2002 के अपने होस्टिंग के दिनों के कुछ मजेदार किस्से बताए
जहां इस समय सारी मानवता कोविड-19 महामारी के संक्रमण की चुनौती से जूझ रही है, वहीं हमें एक ऐसे मजबूत विश्वास की जरूरत है जो हमें एक समुदाय के रूप में बांधे रखे। साथ ही, हमें ऐसे फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए खड़े होकर उन्हें सपोर्ट करने की भी जरूरत है, जो सभी की बेहतरी के लिए दिन-रात निस्वार्थ भाव से कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
इसके लिए संगीत से बेहतर और क्या हो सक्ता है, जिसमें सारे देश को एकजुट करने, और सारे देश का मूड ठीक करने की अद्भुत शक्ति है। 25 साल पहले शुरू हुए भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नॉन-फिक्शन फ्रेंचाइज़ – ज़ी टीवी के सारेगामापा ने अपनी शुरुआत से ही संगीत की ताकत के जरिए आम आदमी का जीवन संवारा है और उन्हें उनकी गायन प्रतिभा दिखाने के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ मंच उपलब्ध कराया है।
2020 में जहां सारेगामापा 25 वर्षों का पड़ाव पार कर चुका है, वहीं ज़ी संगीत की ताकत के जरिए दर्शकों को महामारी की निराशा से दूर रखने के लिए एक कदम आगे बढ़ाने जा रहा है। इंडस्ट्री का अपनी तरह का पहला संगीत कार्यक्रम ‘एक देश, एक राग‘ 23 मई को शुरू होगा, जिसमें डिजिटल माध्यम पर 25 घंटे का म्यूज़िक मैराथन चलेगा।
25 साल का यह गौरवशाली सफर एक भव्य काॅन्सर्ट के पड़ाव पर आकर रुकेगा, जिसमें ज़ी समूह के 19 चैनलों पर देश की 10 भाषाओं को समाहित करता एक काॅन्सर्ट होगा। इस काॅन्सर्ट में विभिन्न क्षेत्रों के सारेगामापा के सबसे लोकप्रिय प्रतिभागी अपने-अपने घरों से गाते हुए नजर आएंगे।
इसमें जहां हिमेश रेशमिया, उदित नारायण, अल्का याग्निक, रिचा शर्मा, जावेद अली, कविता कृष्णमूर्ति, कमाल खान और देबोजीत इस नेक काम के लिए गाएंगे, वहीं देश के सबसे फेवरेट होस्ट एवं सिंगर शान ‘एक देश, एक राग‘ को होस्ट करेंगे। यह मशहूर सिंगर इस म्यूज़िकल फ्रेंचाइज को कई बार होस्ट कर चुके हैं और अब वो सारेगामापा सिल्वर जुबली फंड रेज़र कार्यक्रम को होस्ट करने को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं।
उन्होंने 2002 के दौरान के कुछ दिलचस्प किस्से भी सुनाए, जब वो इस शो को होस्ट कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कैसे वो सारेगामापा के मंच पर जाकर सभी का स्वागत करने का सपना देखते थे। यह म्यूजिशियन नींद में ही अपनी लाइन दोहराते थे, जिससे उनकी पत्नी डर जाती थी।
उस समय पर किसी तरह के टेलीप्रॉम्प्टर्स या वन-ईयर माइक नहीं हुआ करते थे और शान को शुरू से अपनी पूरी लाइन याद रखनी होती थी। इससे उन्हें न सिर्फ अपनी लाइनें बेहतर ढंग से बोलने में मदद मिलती थी, बल्कि वो इसमें सुधार भी लाते थे और ज्यादा स्फुर्त नजर आते थे। बहरहाल, शान जो भी करते हैं वो उसमें वाकई सर्वश्रेष्ठ हैं।
नींद में अपनी लाइनें दोहराने को लेकर शान ने बताया, ‘‘मैं अक्सर नींद से जाग जाया करता था और कहता था – ‘वेलकम ऐवरीबॉडी टू सारेगामापा‘ और मेरी पत्नी को लगता था कि मैं पागल हो गया हूं। लेकिन वो दिन भी बहुत खास थे। मैं नहीं जानता कि मैं उस समय का सबसे अच्छा होस्ट था या नहीं, लेकिन उन दिनों चीजें इतनी आसान नहीं थीं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ती थी। मैं हिंदी बोलने में इतना अच्छा नहीं था और ना ही हमारे पास मदद के लिए टेलीप्रॉम्प्टर्स हुआ करते थे। इसलिए हमें प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए उनकी परफॉर्मेंस के दौरान उनके साथ खड़ा होना पड़ता था और अपनी सभी लाइनें अच्छी तरह याद रखनी पड़ती थी। इसमें गलती के लिए कोई जगह नहीं थी और सबकुछ खुद ही करना पड़ता था। लेकिन मुझे लगता है कि यही बातें चीजों को स्वाभाविक बनाती हैं।‘‘
शान ने बताया कि कैसे अब उनके लिए होस्ट करना मुश्किल होगा, लेकिन वो ‘एक देश एक राग‘ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सच कहूं तो मैं अगले 3 वर्षों में 50 साल का हो जाऊंगा और अब क्योंकि मेरी आंखें उतनी अच्छी नहीं है तो मैं चश्मा पहनता हूं। इसलिए इन दिनों होस्ट करते हुए टेलीप्रॉम्प्टर मेरे लिए बड़ी समस्या होगी।
लेकिन मैं इंडस्ट्री के अपनी तरह के इस पहले कॉन्सर्ट का सूत्रधार बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जहां तमाम क्षेत्रीय सीमाओं को पार करते हुए इस फ्रेंचाइज़ के सबसे लोकप्रिय चेहरे, इस कठिन दौर में भारत के लिए अपने घरों से परफॉर्म करेंगे।
मैं सभी दर्शकों से यह अनुरोध करना चाहूंगा कि वे बेसहारा लोगों के लिए अपना यह योगदान दें क्योंकि इस कॉन्सर्ट और ज़ी के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर होने वाले 25 घंटे के लाइव-ए-थाॅन से मिलने वाली धनराशि गिव इंडिया के इंडिया कोविड-19 रिस्पाॅन्स फंड में जाएगी। गिव इंडिया एक फंडरेज़र संस्था है, जो सहयोगी स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर कोविड-19 राहत के लिए कार्य कर रही है।‘‘
तो आप शान को ‘सारेगामापा एक देश एक राग‘ को होस्ट करते हुए देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? 25 घंटे के स्पेशल लाइव-ए-थाॅन के लिए 23 मई को ज़ी के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर लॉग ऑन कीजिए और 24 मई को शाम 7 बजे से ज़ी के सभी चैनलों पर म्यूज़िकल कॉन्सर्ट ‘एक देश एक राग‘ का मजा लीजिए!


