- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हिमेश रेशमिया बोले- कोरोना से नहीं, बीवी से डरना चाहिए अभी
सारेगामापा के ‘एक देश, एक राग‘ के दौरान यह मशहूर संगीतकार सभी को देंगे जबर्दस्त सरप्राइज़
जहां हम सभी मिलकर वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ रहे हैं, वहीं भारत के अग्रणी मनोरंजन चैनल ज़ी टीवी ने देश को एकजुट करने और लोगों का मूड ठीक करने के लिए संगीत की जबर्दस्त ताकत को पहचाना है।
25 साल पहले शुरू हुए भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नॉन-फिक्शन फ्रेंचाइज़ – ज़ी टीवी के सारेगामापा ने अपनी शुरुआत से ही संगीत की ताकत के जरिए आम आदमी का जीवन संवारा है और उन्हें उनकी गायन प्रतिभा दिखाने के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ मंच उपलब्ध कराया है।
2020 में जहां सारेगामापा 25 वर्षों का पड़ाव पार कर चुका है, वहीं ज़ी संगीत की ताकत के जरिए दर्शकों को इस महामारी की निराशा से दूर रखने के लिए एक कदम आगे बढ़ाने जा रहा है। सहायता राशि एकत्रित करने के लिए किया जाने वाला कार्यक्रम ‘एक देश, एक राग‘ इंडस्ट्री का अपनी तरह का पहला अभियान है, जिसमें संगीत की ताकत के जरिए मानवता को इस कठिन वक्त का सामना करने में मदद मिलेगी।
‘एक देश एक राग‘ 23 मई को शुरू होगा, जिसमें डिजिटल माध्यम पर 25 घंटे का म्यूज़िक मैराथन चलेगा। 25 साल का यह गौरवशाली सफर एक भव्य काॅन्सर्ट ‘एक देश एक राग‘ पर आकर रुकेगा, जिसमें ज़ी समूह के 19 चैनलों पर देश की 10 भाषाओं को समाहित करता एक काॅन्सर्ट होगा। इस काॅन्सर्ट में विभिन्न क्षेत्रों के सारेगामापा के सबसे लोकप्रिय प्रतिभागी अपने-अपने घरों से गाते हुए नजर आएंगे।
इस काॅन्सर्ट में हिमेश रेशमिया, उदित नारायण, शान, रिचा शर्मा, जावेद अली और अल्का याग्निक जैसे भारतीय संगीत दिग्गज परफाॅर्म करेंगे! जहां ये सभी एक्ट्स दर्शकों के दिलों को खुशी से सराबोर कर देंगे, वहीं उन्हें इन संगीतकारों के घरों में झांककर यह देखने का मौका मिलेगा कि लॉकडाउन के दौरान उनकी जिंदगी कैसी गुजर रही है।
असल में दर्शक हिमेश रेशमिया को पहली बार अपनी पत्नी सोनिया के लिए चाय बनाते हुए भी देखेंगे। ऐसे में जब शान ने बड़े हल्के-फुल्के अंदाज में उनसे जानना चाहा कि वो चाय क्यों बना रहे हैं, तो हिमेश ने बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें चाय बनाने को कहा था! उन्होंने मजाक में यह तक कह दिया, ‘‘कोरोना से नहीं डरना चाहिए, बीवी से डरना चाहिए अभी!‘‘ यह सुनकर शान भी खिलखिलाकर हंस पड़े।
इन दोनों के बीच हंसी मजाक का सिलसिला आगे भी जारी रहा, जब शान ने हिमेश के उस मशहूर कमेंट का जिक्र किया, जो उन्होंने सारेगामापा में बोला था। इस सिंगर ने एक बार एक प्रतिभागी से कहा था, ‘‘मुझे तेरे घर पर रोटी चाहिए!‘‘ उनके इस कमेंट का मतलब यह था कि वो उस प्रतिभागी को अपनी गायन प्रतिभा के जरिए सफलतापूर्वक अपनी जिंदगी चलाते देखना चाहते थे।
इस कमेंट की लोकप्रियता को देखते हुए शान ने हिमेश से कहा कि वो क्यों ना इस पर एक गाना भी बना दें। फिर क्या था! हिमेश ने भी उन्हें निराश नहीं किया और फौरन इस पर एक गाना बना डाला!
हिमेश रेशमिया के फैंस के लिए यह एक यादगार अनुभव होगा, जिसमें वो इस सिंगर को चाय बनाते देखेंगे, साथ ही उन्हें एक नया गाना गाते हुए भी सुनेंगे। यह मशहूर संगीतकार 23 मई को सारेगामापा लाइव-ए-थाॅन और 24 मई को एक देश एक राग कॉन्सर्ट, दोनों का ही हिस्सा होंगे।
हिमेश रेशमिया ने कहा, ‘‘सारेगामापा भारत में सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला संगीत फ्रेंचाइज़ रहा है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि यह पहला ऐसा रियलिटी शो है, जिसने 25 साल पूरे किए हैं और अपनी शुरुआत से ही यह शो तमाम नॉन-फिक्शन शोज़ में सबसे ऊपर रहा है।
असल में मैं इस शो से 15 वर्षों से ज्यादा समय से जुड़ा हुआ हूं और इसलिए यह मेरे लिए और भी खास रहा है। मैं एक देश एक राग का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जो 25 घंटे का ऐसा लाइव-ए-थाॅन और एक मेगा कॉन्सर्ट पेश करेगा, जिसके बारे में इससे पहले कभी नहीं सुना गया। मैं देश के सभी संगीत प्रेमियों के लिए परफॉर्म करने और परीक्षा की इस घड़ी में उनका उत्साह बढ़ाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।‘‘
तो आप भी ज़ी टीवी के आॅफिशियल फेसबुक पेज पर 23 मई को 25 घंटे का स्पेशल लाइव-ए-थाॅन देखिए और 24 मई को शाम 7 बजे ज़ी के सभी चैनल्स पर म्यूज़िकल काॅन्सर्ट ‘एक देश एक राग‘ का मजा लीजिए।


