- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रणति राय प्रकाश ने अपने प्रशंसकों को दीं ईद की मुबारकबाद
आज ईद का शुभ त्यौहार है। इस दिन को इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, ईद उल फितर कहा जाता है। पूरा देश रमजान के पवित्र महीने के समापन का जश्न मना रहा है। यह त्यौहार प्रेम, शांति, भाईचारे का प्रतीक है जबकि यह त्यौहार दया, दान और आशा के मूल्यों सीख देता है।
बॉलीवुड सितारे भी घरो में इस त्यौहार को धूम धाम मना रहे है। अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सभी प्रशंसकों और साथी मित्रों को ईद मुबारक कहा।
प्रणति ने इस साल ईद की मुबारकबाद के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। एक वीडियो में प्रणति ने कहा, “सभी को ईद मुबारक, मुझे अभी भी याद है कि जब मैं बच्ची थी तो हम ईद के मौके पर ‘रसमलाई’ खाते थे, और हर कोई इसे एक बड़े त्योहार के रूप में मनाता था।
मुझे अच्छा लगता है कि किस तरह विभिन्न धर्म और संप्रदाय के लोग एक साथ आकर ईद मानते हैं। और अपने धर्म और संस्कृति से ऊपर उठकर एकजुट को प्रदर्शित करते हैं एक बार फिर से सबको ईद मुबारक। “
प्रणति राय प्रकाश का इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल 2016 से लेकर फिल्म लव आज कल 2 का सफर काफी रोमांचक रहा है। बहुत कम लोग होते है जिन्हे इतने जल्दी प्रसंशको का ढेर सारा प्यार मिलता है , उनमे से एक प्रणति है। इसके साथ ही उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ से डेब्यू किया, जिसमें जिमी शेरगिल और माही गिल ने अभिनय किया, जहां उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई।
अभी वे “मनफोडगंज की बिन्नी” में प्रमुख भूमिका में नज़र आ रही हैं। जिसे प्रसंशको का काफी प्यार मिल रहा है। इसके अलावा प्रणति ऑल्ट बालाजी के नए वेब शो कार्टेल में ऋत्विक धनजानी का साथ निभाते नज़र आएँगी।


