- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
अक्षय कुमार, सलमान खान के बाद अभिनेता करन आनंद ने शेयर किए लॉकडाउन में फिट रहने के तरीके
कोरोना वायरस महामारी की वर्तमान स्थिति ने लोगों को घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया है, जिससे महामारी के प्रसार को रोका जा सके। जिसमें पूरा देश सकारात्मक रूप से काम करता हुआ नज़र आ रहा है। हमारी मनोरंजन जगत की जानी-मानी हस्तियाँ जैसे अक्षय कुमार ,अमिताभ बच्चन ,कैटरीना कैफ, सलमान खान तथा और भी कई इस भयावह महामारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपनी तरह से प्रयास कर रहे है।
और साथ ही हमें इस स्थिति का सामना कैसे करना है ये भी बता रहे है। ताकि हम शारीरिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ मानसिक रूप से मजबूत रहें। क्योकि इस समय जो देश की स्थिति चल रही उसमे अगर हम मन की लड़ाई हार गए तो यक़ीनन हमारा शरीर भी साथ देना छोड़ देगा।
आपको याद दिला दें कि पीएम मोदी ने 22 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था और अब तक 2 महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। ऐसे में चार दीवारी के अंदर कैद रहना तनावपूर्ण हो सकता है।
इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए अभिनेता करन आनंद भी लगातार अपने विचारो के द्वारा क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए बताते रहते है। किक अभिनेता ने हाल ही में एक मजबूत संदेश के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। जिसमे उन्होंने बताया है कि इस कठिन समय में स्वस्थ होना कितना जरुरी है।
करन आनंद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें प्रशंसकों को चल रहे संकट के दौरान स्ट्रेस न लेने की गुजारिश की है। और उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान मजबूत रहकर परिस्थितिओ का सामना कैसे कर सकते है। आइए हम वीडियो पर नज़र डालते है :
फ़िल्म ‘गुंडे’ से बॉलीवुड में अपने सफल करियर की शुरुआत करने वाले करन आनंद ने कई मूवी जैसे किक ,कैलेंडर गर्ल्स ,बेबी की हैं। फिल्म ‘किक’ में उनके द्वारा किए गए एक्शन दृश्यों की सराहना की गई थी। लेकिन उन्हें सही मायने में ‘बेबी’ में उनके किरदार से पहचान मिली। हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो किया था। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे बहुत जल्द अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे।


