- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
अरविंदो हॉस्पिटल से कोरोना के 69 मरीजों को उपचारित कर सकुशल भेजा घर
इंदौर में कोरोना के कुल पॉजिटिव मरीजों में से आधे से अधिक का हुआ सफल उपचार
इंदौर. इंदौर जिले में कोरोना को हराकर आगे बढ़ चलने का सिलसिला लगातार जारी है। खुशियों का यह काँरवा आज एक बार फिर 69 मरीजों के साथ आगे बढ़ा। आज अरविंदो हॉस्पिटल से कोरोना के 69 मरीजों को उपचारित कर सकुशल उनके घर भेजा गया।
इंदौर में रिकवरी रेट दिन-प्रतिदिन बेहतर हो रहा है। इंदौर में अब तक कोरोना के कुल पॉजिटिव मरीजों में से आधे से अधिक का सफल उपचार कर उन्हें अस्पताल से घर भेजा जा चुका है।
इंदौर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा कल एक जून को जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार इंदौर में कुल 37 हजार 524 सैम्पल टेस्ट किये गये। इसमें से 3 हजार 570 मरीज पॉजिटिव मिले। इनमें से 138 की मृत्यु हुई।
कुल पॉजिटिव मरीजों में से आज 2 जून को डिस्चार्ज हुये मरीजों को मिलाकर कुल 2 हजार 98 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले में भी एक हजार 403 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
अरविन्दो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुये मरीजों ने इलाज के दौरान उन्हें उपलब्ध करायी गयी सेवाओं और सुविधाओं की सराहना की। मरीजों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और जिला प्रशासन तथा अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। डिस्चार्ज हुये मरीजों को सेनेटाइजर और मॉस्क तथा अन्य सामग्री वितरित की गयी।


