- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कंपनी सचिवों को डॉ. किरण बेदी जी ने किया सम्बोधित
इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ़ इंडिया (ICSI) के अध्यक्ष सीएस आशीष गर्ग ने कहा की सीएस सदस्यों एवं छात्रों के लिए हर सप्ताह कई महत्वपूर्ण विषयो पर वेबिनार आयोजित कर रहा है। इसी कड़ी में आज वेबिनार के माध्यम से पुड्डुचेरी की माननीय गवर्नर एवं पूर्व आईपीएस डॉ.किरण बेदी ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर सम्बोधित किया ।
सीएस आशीष गर्ग ने इस अवसर पर कहा की आपकी जो योग्यता है, जो आपके पास है उसका उपयोग करें, आपको हमेशा एक प्रेरणा खोजने के लिए दूर नहीं देखना पड़ता है, भगवान ने आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पूरी कोशिश की है। आज के युवाओं की देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका है। युवा अपनी भूमिका इस तरीके से निभा सकते है जो वास्तव में कमांड करने योग्य है जो राष्ट्र निर्माण के लिए सही मायने में महत्वपूर्ण है।
डॉ. किरण बेदी ने कहा की हमें भारत की वेल्थ को समझना होगा। आज भारत युवाओ का देश है एवं वेल्थ क्रिएशन से हम इसे अधिक मजबूत बना सकते है। देश को हरा भरा बनाने के लिए हर युवा को एक पेड़ लगाना चाहिए जिससे की प्रकृति से उनका लगाव बढ़ सके।
युवाओ को अपने गांव में रहकर गांव के विकास में अपना प्रभावी योगदान देना चाहिए जिससे गांव भी विकसित हो सके एवं युवाओं को रोजगार के लिए शहरों की और न जाना पड़े। स्मार्ट शहरो की तरह गांव भी स्मार्ट बने।
उन्होंने युवाओ को 3M का सन्देश देते हुए कहा की
1st M-मास्टर इन फील्ड – हर युवा को अपने कार्य में मास्टर रखनी चाहिए। एक्स्ट्रा रीडिंग और रीसर्च की आदत युवाओ में होना चाहिए।
2nd M-मेंबर ऑफ़ कम्युनिटी – अपना समूह बनके कार्य करो जिससे समाज की बेहतरी के लिए कार्य हो सके।
03rd M- मीनिंग ऑफ़ लाइफ – हर युवा को यह समझना होगा की उसका महत्त्व क्या है। मीनिंग ऑफ़ लाइफ अपने उद्देश्यों को पूरा करने में बहुत सहायक है।
इस वेबिनार में सीएस की केंद्रीय कर्यकारिणी के में सरकार से नामित सदस्य सीएस अनिल गुप्ता जी ने भी सदस्यों को सम्बोधित किया। वेबिनार में करीब 30000 से अधिक कंपनी सचिव सदस्यों , छात्रों एवं अन्य लोगो ने ऑनलाइन वेबिनार एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भाग लिया ।


