- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगा कर जान दी
मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून रविवार को मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
सुशांत के आत्महत्या करने संबंधी खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई। ट्वीटर पर कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सुशांत के नौकर ने पुलिस को यह जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि वे पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। 9 जून को उनकी मैनेजर दिशा सालियान की बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई थीं।
सुशांत सिंह राजपूत ने ‘पवित्र रिश्ता’ धारावाहिक से अपार लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और एमएस धोनी -द अनटोल्ड स्टोरी और छिछोरे जैसी कामयाब फिल्में की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- होनहार युवा अभिनेता बहुत जल्द चला गया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दु:ख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री ने लिखा कि सुशांत की मौत से स्तब्ध हूं, उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ट्वीट कर लिखा कि मनोरंजन की दुनिया में सुशांत ने कई लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने टीवी और सिनेमा जगत में बेहतरीन काम किया है। एक युवा और होनहार अभिनेता जल्द चला गया। उनका खुदकुशी करना हैरान करने वाला है।
रक्षा मंत्री राजनाथसिंह ने ट्वीट किया कि हिंदी फिल्मों के युवा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का समाचार स्तब्ध करने वाला है। उनकी अभिनय क्षमता, प्रतिभा और कौशल के लोग क़ायल था। उनका यूँ चले जाना पीड़ादायक है और यह फिल्म जगत के लिए एक बड़ा नुक़सान है। ईश्वर उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति दे।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह एक युवा और बहु प्रतिभाशाली अभिनेता थे। जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर सिल्वर स्क्रीन पर कब्जा जमाया। हमें अपनी मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए और अपने प्रियजनों को व्यक्त करने से कभी नहीं कतराएं।


