- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
इंदौर में मात्र 6 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले, 4 मौत
इंदौर. शहर में नए कोरोना पॉजीटिव मरीज में एकदम गिरावट आ गई. एक हजार के लगभग जांचे गए सेम्पल में मात्र 6 पॉजीटिव मरीज मिले. इसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 4069 हो गया. लेकिन मौत के मामले बढ़ रहे हैं और 4 मौत के साथ मृतकों की संख्या 174 हो गई. वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. रिकवरी रेट बेहतर हो रहा है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1058 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 1006 निगेटिव और 6 पॉजीटिव निकले. कोरोना पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 4069 हो गया. वहीं 4 मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 174 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 60123 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 4069 संक्रमित निकले. इनमें से 174 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 101 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 2906 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 989 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 25 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4183 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.



