- Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- LPU's Future-Ready B.Tech Ecosystem Powers Record Placements with Industry-Ready Talent
- ग्रीनप्लाई ने लॉन्च की टर्मीवैक्स - प्लाईवुड के लिए भारत की पहली एंटी-टर्माइट वैक्सीनेटेड तकनीक
- Greenply Launches Termivax, India's First Anti-Termite Vaccinated Technology in Plywood
- Varun Sood Backs Best Friend Harman Singha Ahead of The Traitors Season 2: You've got this! Go kill it, Harman!
भारी मात्रा में अवैध गांजा व डोडाचूरा जप्त, नारकोटिक्स शाखा की दो बड़ी सफलताएं
इंदौर. नारकोटिक्स शाखा द्वारा आपरेशन प्रहार अभियान के तहत दो बड़ी सफलताएं प्राप्त करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा एवं डोडाचूरा जप्त किया गया है. जिसकी कीमत लाखों में आंकी गई है. नारोकोटिक्स शाखा के एडीआईजी वरूण कपूर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि 3 जुलाई की रात इन्दौर में किसी पार्टी को गांजा सप्लाई करने वाले हैं. इस सूचना पर नारकोटिक्स का बल घटना स्थल पर रवाना हुआ. पुलिस दल द्वारा मोटर साईकिल पर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया तथा उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से अवैध मादक पदार्थ 49 किलो 500 ग्राम गांजा मिला. जो मोटर साइकल पर लाया गया था. इस अवैद्य गांजे में आरोपी आशीष पिता जुगल किशोर उर्फ प्रेमसिंह मेवाड़ (20) निवासी सिहोर, अपने एक साथी भगवान सिंह पिता देवकरण सिंह भदौरिया (26) निवासी सिहोर को गिरफ्तार किया गया है.आरोपी से जब्त गांजे की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 49,50,000 रू. आंकी गई.
श्री कपूर ने दूसरी कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया कि 3 जुलाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महू-नीमच फोरलेन मंदसौर से अवैध डोडाचूरा की सप्लाई करने वाला है. उस स्थान की घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई,तो उसके पास से अवैध मादक पदार्थ 26 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा जप्त किया गया है. जिसको विधि अनुरूप कब्जे में लेकर आरोपी अजीज खां मंसूरी पिता हुसैन खां (53) निवासी मंदसौर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी से जब्त डोडाचूरा की कीमत 43,000रू. की आंकी गई है.
दोनों कार्यवाही में नारकोटिक्स थाना के निरीक्षक बी.डी. त्रिपाठी, नारकोटिक्स प्रकोष्ठ मंदसौर के निरीक्षक धर्मवीरसिंह नागर, पन्नालाल चौहान, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, रूपेश शर्मा, अनिल राठौर, जितेन्द्र सोलंकी, प्रहलाद यादव, विरेन्द्र सिंह, आर. इरफान खान इत्यादि का योगदान सराहनीय एवं महत्वपूर्ण रहा.


