- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिनेता विजय देवरकोंडा अपने ब्रांड राउडी के माध्यम से लघु और स्थानीय उद्यमियों आगे बढ़ने का अवसर देंगे
सेंसेशनल युवा अभिनेता विजय देवरकोंडा ने COVID-19 महामारी के दौरान विभिन्न प्रयासों के माध्यम से लोगों को मदत करने का शानदार काम कर रहे हैं। बहुमुखी अभिनेता ने एक अनूठी पहल के माध्यम से कई मध्यम वर्गीय परिवारों की मदद की थी – ‘द मिडल-क्लास फंड’ जिसे देवरकोंडा फाउंडेशन द्वारा निष्पादित किया गया था और अब विजय ने एक बार फिर हमें अपने विचारशील स्वभाव के साथ अवाक कर दिया है।
अर्जुन रेड्डी फेम अभिनेता अपने बहुप्रशंसित लाइफस्टाइल ब्रांड – ‘राउडी’ के माध्यम से छोटे और स्थानीय उद्यमियों के लिए दरवाजे खोलने का एक बेहद ही खास विचार लेकर आए हैं।
विजय दक्षिण से अपना लाइफस्टाइल ब्रांड बनाने वाले पहले स्टार हैं और राउडी सिर्फ कपड़े नहीं बल्कि वे सब कुछ भी करते हैं जो उन्हें उत्साहित करता है। राउडी यूबर कूल स्ट्रीट वियर, लुंगी से लेकर स्लेट्स और यहां तक कि फोन एक्सेसरीज तक यह सभी ब्रांड स्टाइल घंटों में रिलीज होने के बाद तुरंत सेल हो जाता है और उनके पास कुछ ऐसे उत्पाद होते हैं जो केवल उनके राउडी ऐप पर ही बेचे जाते हैं।
अब इस विश्वव्यापी महामारी के कारण इस समय छोटे उद्यमियों के सामने आने वाले आर्थिक संकट को जानते हुए, विजय ने अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म – राउडी के दरवाजे सभी स्थानीय उद्यमियों के लिए खोलने और राउडी के माध्यम से अपने अभिनव उत्पादों को बढ़ावा देने का फैसला किया है।
इस अनूठी नई पहल के बारे में बोलते हुए, विजय ने कहा, “राउडी ने नए स्थानीय उद्यमियों के लिए अपने मंच को खोलने के लिए यह निर्णय लिया है। हमने जो मंच बनाया है वह सभी के लिए खुला है। यदि आपके पास कूल , अनोखे मूल रूप से राउडी उत्पाद हैं और आप एक स्थानीय राउडी हैं तो आप हमे ” local@rowdyclub.in पर ह संपर्क करें। “यह ब्रांड द्वारा एक विनम्र कदम है जो साथी नागरिकों आगे लाएगा और उनमें सर्वश्रेष्ठ को और ज्यादा प्रेरणा मिलेगी ।”
ऐसे समय में, जब हम सभी सोशल मीडिया पर विदेशी उत्पादों की जगह स्थानीय सामानों के लिए आग्रही बन रहे है । विजय देवरकोंडा ने वास्तव में एक कदम आगे बढ़ाया है और अपने ब्रांड – राउडी के माध्यम से सभी स्थानीय रूप से निर्मित वस्तुओं के लिए एक मंच प्रदान किया है। यह अभिनेता निस्संदेह बार-बार हमारा दिल जीत रहा है। राउडी की जय हो!


