- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
एयरपोर्ट पर शारीरिक दूरी नहीं रखी तो बजेगा अलार्म
सांसद लालवानी ने किया नई मशीन का उद्घाटन
कोरोना से बचाव में शारीरिक दूरी बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण है लेकिन एयरपोर्ट जैसी जगहों पर डिस्टनेसिंग बनाए रखना मुश्किल हो जाता है लेकिन अब इंदौर एयरपोर्ट पर इसका समाधान निकाल लिया गया है।
इंदौर एयरपोर्ट पर ऐसी मशीन लगाई गई है जो लोगों के निर्धारित दूरी से करीब आने पर दूर रहने और सुरक्षित रहने का संदेश देती है। सांसद शंकर लालवानी ने इसका उद्घाटन किया। सम्भवतः इंदौर पहला शहर है जहां हवाई अड्डे पर आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर शारीरिक दूरी बनाए रखी जा रही है।
सांसद ने कहा कि कोरोना से रोकने में तकनीक बेहद मददगार हो सकती है। इंदौर एयरपोर्ट पर इस मशीन से लोगों में जागरुकता आएगी और वे शारीरिक दूरी का ध्यान रखेंगे।
इस मशीन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर श्रीमती अर्यमा सान्याल ने बताया कि फिलहाल इसे डिपार्चर गेट पर लगाया गया है और ज़रुरत पड़ने पर एयरपोर्ट के अन्य हिस्सों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।


