- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
शर्लिन चोपड़ा का बहुप्रतीक्षित मेड-इन-इंडिया एप्लीकेशन ‘ रेडशेयर ‘ हुआ लॉन्च
शर्लिन अपने बोल्ड और बेबाक व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं। वे उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने आगे आकर हर मुद्दों के बारे में बात की है, जिनके बारे में कोई आवाज़ भी उठाने की हिम्मत नहीं करता है।
चाहे कास्टिंग काउच पर अपने व्यक्तिगत अनुभव के बारे में बात करनी हो या सुशांत सिंह राजपूत के मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए इंडस्ट्री में चल रहे नेपोटिज्म के बारे में बात करनी हो। शर्लिन चोपड़ा अपनी बात बड़े ही निडर रवैये से रखती है।
शर्लिन ने अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च करते हुए कहा “जब आप काम के अवसर प्रदान कर सकते हैं तो काम की भीख क्यों मांगें ? शुरू में जब मैं काम के लिए फिल्म निर्माताओं से मिला करती थी , तो वे मुझे देर रात के खाने पर उनसे मिलने के लिए कहते थे। ।
मैं उनके इन प्रस्तावों से इतना तंग आ गई थी कि मैंने एक निर्माता और कॉन्टेंट क्रिएटर बनने का फैसला किया क्योंकि मैं आत्मनिर्भर होने में विश्वास करती हूं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि किसी के स्वाभिमान और प्रतिष्ठा की कोई कीमत नहीं होती है। इस विचार ने मुझे उद्यमी बनने में प्रमुख रूप से मदद की है। “
https://www.instagram.com/p/CCGNvfQBwhv/
अपने नए ओटीटी प्लेटफॉर्म का नाम उजागर करते हुए शर्लिन ने कहा, “रेडशेयर का मकसद उचित सब्सक्रिप्शन शुल्क में बड़े पैमाने पर उच्च गुणवत्ता की सामग्री तैयार कर अपने प्रसंशको के लिए उपलब्ध कराना था। एक स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म के मालिक और एक कॉन्टेंट क्रिएटर के रूप में, मैं ऐसी सामग्री बनाने का इरादा रखती हूं जो न केवल मनोरंजक और आनंदमय हो, बल्कि उचित दाम में भी हो।वर्तमान में, “रेडशेयर” पर ग्लैमर वीडियो और स्लाइड शो उपलब्ध हैं। बहुत जल्द, रेडशेयर में भावनात्मक और मानसिक रूप से सम्मोहक लघु फिल्म और वेब सीरीज़ को दिखाना शुरू कर देंगे। “
शर्लिन चोपड़ा ने हमेशा साबित किया है कि वह एक मैन वन-आर्मी है। वह भारत की पहली महिला हैं जिन्होंने प्लेबॉय मैगज़ीन के लिए फोटोशूट कराया था। शर्लिन एक उद्यमी बन गई है, और अब वे एक अभिनेत्री होने के साथ अब वह एक निर्माता, लेखक और कॉन्टेंट क्रिएटर बन गई है।
शर्लिन पहले से और अधिक फिट और आत्मविश्वास से भरी हुई दिख रही हैं। वह बहुत ही दिलचस्प परियोजनाओं पर काम कर रही हैं जिन्हें वह जल्द ही हमसे शेयर करेंगी। लेकिन अभी हम केवल यह बता सकते हैं कि वह जल्द अपने ओटीटी प्लेटफार्मों को लॉन्च करने जा रही हैं।


