- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
किसानों से सीधा सोयाबीन अन्य कृषि उत्पाद खरीदने के लिए प्रेस्टीज आद्योगिक समूह ने इ – फसल के साथ समझौता किया
इंदौर : भारत का अग्रणी सोयाबीन प्रसंस्करण औद्योगिक समूह, प्रेस्टीज ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, इंदौर, ने अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक कृषि उत्पाद समाधान कंपनी, इ – फसल के साथ किसानों से सीधा सोयाबीन एवं अन्य कृषि उत्पाद खरीदने के लिए एक समझौता ज्ञापन किया है। समझौते के अंतर्गत प्रेस्टीज आद्योगिक समूह इ – फसल के माध्यम से 50,000 से अधिक किसानों से उनके कृषि उत्पादों, विशेष रूप से सोयाबीन एवं गेहूं सीधे खरीद कर पाएगा।
इस समझौते के तहत, प्रेस्टीज आद्योगिक समूह के प्रेस्टीज फीड मिल्स और प्रेस्टीज एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड, देवास का 50,000 से अधिक किसानों के साथ सीधा संपर्क होगा। समूह के प्रेसीडेंट एवं प्रबंध निदेशक डॉ. डेविश जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि समझौते के अंतर्गत किसान प्रेस्टीज उद्योग को सोयाबीन, गेहूं और अन्य कृषि उत्पादों को सीधा बेच सकेंगे और उन्हें उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा।
समझौते पर प्रेस्टीज आद्योगिक समूह की तरफ से डॉ. डेविश जैन ने दोनों कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इ – फसल कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ, डॉ रविंद्र पेस्टोर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। प्रेस्टीज ग्रुप 500,000 मीट्रिक टन की वार्षिक पेराई क्षमता के साथ अपने तीन अत्याधुनिक सोया प्रसंस्करण इकाइयों के साथ, गैर-जीएमओ सोयाबीन खाद्य पदार्थ एवं सोया रिफाइंड तेल की अग्रणी आद्योगिक समूह है और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खड़े अपने उत्कृष्ट कृषि उत्पादों एवं सोयाबीन आधारित खाद्य पदार्थों का 40 से अधिक देशों में निर्यात करती है। प्रेस्टीज समूह इसके अलावा उत्कृष्ट पशु खाद्य पदार्थों का भी निर्माण कर इसका देश एवं विदेश में कारोबार करती है।


