- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
शहर में अत्याधुनिक गौशाला के निर्माण की योजना, बीमार व वृद्ध गौवंश को प्राथमिकता
प्रदेश के एक दर्जन से अधिक संत-महंतों की बैठक में बनी सहमति, 20 एकड़ भूमि का चयन
इंदौर। प्रदेश के एक दर्जन से अधिक संत-महंत जल्द ही इंदौर के पास छोटा बांगड़दा मंे लगभग 20 एकड़ भूमि पर दिल्ली की तर्ज पर एक अत्याधुनिक गौशाला के निर्माण की योजना बना रहे हैं। इसके लिए भूमि चयन का सिलसिला जारी है। इस गौशाला में 2 हजार गायें रहेंगीं और इनमें बेसहारा, वृद्ध, बीमार एवं लाचार गौवंश को प्राथमिकता देकर उनके उपचार की व्यवस्था भी रहेगी।
यंग इंडिया क्लब के अध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को लाल घाटी भोपाल के महंत चंद्रमादास, हनुमान दास एवं ज्योतिषाचार्य रामचरण शर्मा, हंसदास मठ के पं. पवन शर्मा सहित अनेक संतों ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान उक्त गौशाला के निर्माण हेतु बैठक आयोजित कर विचार विमर्श किया है।
बैठक में गौशाला के लिए उपयुक्त भूमि के चयन, शासकीय विभागों से संपर्क एवं अन्य गौशाला संचालकों से कार्ययोजना प्राप्त करने का निर्णय लिया गया। सर्वानुमति से यह भी तय किया गया कि इस गौशाला मंे बीमार एवं वृद्ध गायों के लिए एक पशु चिकित्सालय भी स्थापित किया जाए, जहां उनके उपचार की आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध रहे।
प्रस्तावित गौशाला में श्रीहरि के मंदिर का निर्माण भी किया जाएगा। शहर के अन्य समाजसेवी बंधुओं के अलावा शासन से भी सहयोग लेने पर सहमति बनी है। अगले माह पुनः सभी संत-महंत इंदौर में बैठक आयोजित कर आगे की कार्ययोजना पर अमल करेंगे।


