- Madhuri Dixit Recalls Her Days in JB Nagar, Says Happiness Doesn’t Depend on Having Everything
- माधुरी दीक्षित ने जे.बी. नगर के दिनों को याद किया, कहा खुशी सब कुछ होने पर निर्भर नहीं करती
- Riteish Deshmukh Pens a Wholesome Note as Dhamaal 4 Trailer Gears Up for a Release
- आईएमए की डिजिटल मार्केटिंग वर्कशॉप में 40+ लोगों ने सीखा एआई से कमाई और कारोबार बढ़ाने का तरीका
- EBG Group और Universal Fitness Australia ने हैदराबाद में साझेदारी की घोषणा करते हुए भारत में ₹300 करोड़ का विस्तार योजना की घोषणा की
इंदौर में 44 नए कोरोना पॉजीटिव, तीन मौत
इंदौर. शहर में नए पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही है. 44 नए मरीज मिलने के साथ कुल आंकड़ा 5087 हो गया. तीन मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 258 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1461 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1399 निगेटिव और 44 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 4 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 14 खारीज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 5087 हो गया. वहीं 3 मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 258 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 98943 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 5087 पॉजीटिव निकले. इनमें से 258 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 43 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 3946 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 883 मरीजों का उपचार चल रहा है.
उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 61 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4758 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


