- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ए टी डी सी इंदौर में वर्ल्ड यूथ स्किल्स वीक का ऑनलाइन आयोजन 15 से
ए टी डी सी इंदौर में वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे वीक (विश्व युवा कौशल सप्ताह) का आयोजन 15- 22 जुलाई तक किया जा रहा है। कोरोना महामारी की वजह से जहाँ पूरा देश लोक डाउन में थम सा गया था, वहीं ए टी डी सी में शिक्षा का उजियारा ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से फैलता रहा।
इसी प्रकार ए टी डी सी ने ऑनलाइन मास्क मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमे संस्थान की छात्रा ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
इसी दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ए टी डी सी इंदौर में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन जा रहा है।
इसमें प्रतियोगी घर बैठे ही इन प्रतियोगिताओ में भाग ले सकेंगे, जो इस प्रकार हैं क्रिएटिव फोटोग्राफी, स्टाइलिंग, क्रिएटिव नेल आर्ट्स, स्टाइलिश साड़ी ड्रेपिंग और ड्राइंग और स्कैचिंग।
इसमें युवाओं को इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अपनी रूचि अनुसार इनसे सम्बंधित फोटोज को ए टी डी सी इंदौर के फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पेजेज पर डालना होगा।
साथ ही उस फोटो को अपने फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पेज पर ए टी डी सी इंदौर, ए टी डी सी को टैग करते हुए डालना होगा एवं हैशटैग ए टी डी सी इंदौर, हैशटैग ए टी डी सी और हैशटैग वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे उपयोग करना होगा।
इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भी इन पेजेज पर उपलब्ध है। निष्पक्ष निर्णय के लिए उनको मिले हुए लाइक्स को ही आधार माना जायेगा। प्रत्येक प्रतियोगिता में 22 जुलाई तक कुल 500 या उससे अधिक लाइक्स प्राप्त करने वाले युवा को विजेता घोषित किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए ए टी डी सी इंदौर का फेसबुक अथवा इंस्टाग्राम पेज देखें या फ़ोन नंबर 9893822184 पर संपर्क करें।
उल्लेखनीय है कि अपैरल ट्रेनिंग एंड डिज़ाइन सेंटर (एटीडीसी),अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल (एईपीसी) द्वारा संवर्धित एवं वस्त्र मंत्रालय द्वारा प्रायोजित है l इसमें फैशन डिजाइनिंग एवं अपैरल मैन्युफैक्चरिंग से सम्बंधित डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज करवाए जाते हैंl
एटीडीसी के डायरेक्टर जनरल एवं सीईओ डॉ डार्ली कोशी की प्रेरणा से यह प्रोग्राम करवाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि एटीडीसी ‘रन’ मेथोडोलॉजी पर काम करता है ‘रन’ का मतलब रिस्किलिंग,अपस्किलिंग एवं नई स्किलिंग सीखना है अर्थात स्टूडेंट्स को लगातार स्वयं को इंडस्ट्री की आवश्यकता के हिसाब से अपडेट करते रहना चाहिये।
एटीडीसी मुख्यालय, गुरुग्राम की डायरेक्टर श्रीमति गुरप्रीत कौर ने बताया कि एटीडीसी के स्टूडेंट्स वर्ल्ड स्किल्स में भी पार्टिसिपेट करते हैं एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी विजयी हुए हैं एटीडीसी ने इस बार भी इसमें अपने कई छात्रों को पार्टिसिपेट करवाने की तैयारी कर रखी है।
एटीडीसी इसमें कोआर्डिनेशन भी करता है। एटीडीसी मुख्यालय, गुरुग्राम के जनरल मैनेजर (आईटी) एवं इस प्रोग्राम के राष्ट्रीय समन्वयक श्री दीपक सिंह ने बताया कि युवाओं के कौशल को प्रदर्शित करने का यह सबसे उपयुक्त प्लेटफार्म है।
ए टी डी सी इंदौर की प्रिंसिपल श्रीमती प्रीति सर्वा जी ने बताया कि हमारा युवा ही देश का भविष्य है और आज युवाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। ए टी डी सी युवाओं को फैशन डिजाइनिंग एवं गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग में डिग्री /डिप्लोमा आदि कोर्स करवाने के बाद प्लेसमेंट में सहायता के द्वारा उनके करियर को आगे बढ़ने में मदद करता है।


