- मेकअप, स्किन और नेल आर्टिस्ट्स ने दिखाया हुनर, सस्टेनेबिलिटी फैशन शो रहा आकर्षण
- Triptii Dimri, Priyanka Chopra to Pooja Hegde: Promising Actresses Whose Upcoming Films We Can’t Wait to Watch
- Pooja Hegde Onboarded Jana Nayagan Because It’s Thalapathy Vijay’s Last Theatrical Release - Sources
- आईवीएफ को लेकर झिझक छोड़ें, सही समय पर इलाज से माता-पिता बनने का सपना हो सकता है पूरा: डॉ. पायल जैसवाल
- Badlapur, October to Border 2: 7 Films that Highlight Varun Dhawan’s Range as a Dynamic Actor
प्रणति राय प्रकाश ने ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ के दिनों को याद किया, देखें वीडियो
इम्तियाज़ अली की फ़िल्म ‘लव आज कल 2’ में कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करते हुए नज़र आ चुकी प्रणति राय प्रकाश ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ से की थी । प्रणति ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ की विजेता रह चुकी है , इसके अलावा वे “फेमिना मिस इंडिया 2015” में भी कई खिताब जीत चुके हैं।
मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री प्रणति राय ने बॉलीवुड में अपने लिए एक जगह बनाई है। उन्होंने अपने ‘इंडियाज़ नेक्स्ट टॉप मॉडल’ के दिनों से एक शानदार वीडियो शेयर किया, जहाँ पर वे एरियल रिंग के साथ फोटो शूट करते हुए नज़र आ रही है। वीडियो देखें,
उस दिन के बारे में याद करते हुए, प्रणति ने हमसे अपने मन की बात शेयर की,और बताया कि कैसे वह इस तरह के कठिन कार्य को अंजाम देने में कामयाब रहीं, प्रणति ने कहा, ” मुझे वास्तव में चुनौतियां पसंद हैं क्योंकि इससे मुझमे सर्वश्रेष्ठ निकल कर आता हैं। मुझे प्रतियोगिताओं में भाग लेना और अपनी मजबूती साबित करना बहुत पसंद है।
मध्यम वर्ग के लोगों के लिए भी, किसी की प्रतिभा को साबित करने के लिए मंच सीमित होता हैं, और प्रतियोगिता उनमें से एक है। और मैं खुश हूं कि एक अच्छे फिटनेस स्तर को बनाए रखने ने हमेशा से ही मेरे काम में मदद की है। यह तनाव और व्यस्त दिनचर्या से निपटना में मदद करता है। “
प्रणति को आखिरी बार वेब श्रृंखला “मैनफोडगंज की बिन्नी” में “बिन्नी” की भूमिका में देखा गया था, जिसे दर्शको का बहुत प्यार मिला। और अब वे बहुत जल्द ऑल्ट बालाजी के नए वेब शो ‘कार्टेल’ में ऋत्विक धनजानी के साथ नज़र आएँगी।


