- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आखिर किस फिल्म ने अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी को कलाकार बनने के लिए प्रेरित किया
लॉकडाउन के दिनों में , और अब अनलॉक 1.0 चरण में, जॉर्जिया एंड्रियानी अपने परिवार के साथ बहुत अच्छा बिता रही है। इस लॉकडाउन के दौरान, जॉर्जिया की महिला प्रधान फिल्म ‘विक्टम ‘ ने शूटिंग की खत्म कर ली थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फिल्म से अपनी तस्वीरें साझा की ।
लॉकडाउन के दौरान, ऐसा कई बार हुआ है कि जब जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने प्रशंसकों के साथ रु बा रु हुई और कुछ अनूठे ब्यूटी टिप्स शेयर किये , जो अक्सर वे किताबें पर पढ़ा करती हैं। इसके अलावा कुकिंग वीडियो , वर्कआउट वीडियो भी शेयर किए। लेकिन हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में जॉर्जिया एंड्रियानी ने उस फिल्म के नाम का खुलासा किया है जिसने एक कलाकार के रूप में उनके जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला ।
जॉर्जिया एंड्रियानी ने कहा ” जिस फिल्म ने मुझे फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए लिए प्रेरित किया वह है ‘जिंदगी खूबसूरत है ‘ (रॉबर्टो बेनिग्नी )। मैं उस समय एक छोटी बच्ची थी जब मैंने इस फिल्म को देखा था। लेकिन मुझे याद है कि फिल्मों के माध्यम से ही आप किसी कलाकार के रूप में एक मैसेज दे सकते है जो किसी भी अन्य उपकरण की तुलना में अधिक प्रभावशाली और सुंदर तरीका हैं। ”
इटालियन ब्यूटी जल्द ही बॉलीवुड में ‘वेलकम टू बजरंगपुर ‘ में नज़र आने वाली है ,जिसमे उनके साथ श्रेयस तलपड़े नज़र आने वाले है। यह फिल्म एक एनआरआई महिला के ऊपर बनाई गई है, जिसमे उनके एक गाँव को गोद लेने की अपनी यात्रा को दिखाया गया है।


