- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंदौर में कोरोना के 84 नए मरीज मिले
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 84 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 7216 हो गया. दो मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 310 हो गया.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 889 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1665 निगेटिव और 84 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 16 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 13 खारीज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 7216 हो गया. दो मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 310 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 134644 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 7216 पॉजीटिव निकले. इनमें से 310 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 184 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 4992 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1914 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 170 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5271 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


