- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विशाल ददलानी ने अपने घर से शूट किया इंडियन आइडल का प्रोमो
इंडिया का फेवरेट सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल अपने नए सीजन के साथ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर लौट रहा है। एक बार फिर यह गोल्डन स्टेज उभरते गायकों को अपना टैलेंट दिखाने और इंडिया की आवाज बनने का सुनहरा मौका दे रहा है।
इंडियन आइडल में एक बार फिर नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया की शानदार तिकड़ी जजों के रूप में नजर आएगी। इंडियन आइडल के इतिहास में पहली बार इसमें प्रवेश की प्रक्रिया डिजिटल हो गई है और जो लोग भी इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, वो सोनी लिव ऐप पर जाकर अपने वीडियोज़ अपलोड कर सकते हैं।
इंडियन आइडल 12 के शानदार जज विशाल ददलानी ने हाल ही में अपने घर से इंडियन आइडल के प्रोमो की शूटिंग की है। इस प्रोमो में दर्शक विशाल ददलानी को अपने घर के काम करते हुए देख सकते हैं। इसमें विशाल यह भी देख रहे हैं कि ऑडिशन के लिए अब तक कितने लोगों ने रजिस्टर किया है।
उन्होंने सभी उभरती गायन प्रतिभाओं से इसमें भाग लेने की अपील की है। इस प्रोमो की शूटिंग के दौरान विशाल ने पूरी सावधानियां भी बरतीं और उनके घर पर सभी लोग मास्क पहने हुए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि जो लोग भी शूटिंग के लिए आएं, वो बकायदा किट्स पहने हुए हों और उन्होंने सैनिटाइज किया हो।
अपने घर से शूटिंग करने का अनुभव बताते हुए विशाल ने कहा, “हर साल मैं बेसब्री से इंडियन आइडल का इंतजार करता हूं क्योंकि यह एक ऐसा शो है जो ना सिर्फ उभरते गायकों को एक प्लेटफाॅर्म देता है, बल्कि हमारे देश में मौजूद बेहतरीन टैलेंट को सुनने का मौका भी देता है।
जब मुझसे इस शो के लिए संपर्क किया गया तो मैं बहुत उत्साहित था और साथ ही इस बात को लेकर थोड़ा चिंतित भी था कि मौजूदा हालात में ये सारे काम कैसे होंगे। लेकिन जब मेरी टीम ने मुझे बताया कि इस बार सारी प्रक्रिया डिजिटल रहने वाली है तो मुझे यह एक बढ़िया विकल्प मालूम हुआ।।”
यहां तक कि जब हमें प्रोमो की शूटिंग भी करनी थी, तो मैंने सलाह दी कि वो मेरे घर पर शूटिंग क्यों नहीं करते क्योंकि यहां ज्यादा सुरक्षित रहेगा। इस दौरान पूरी टीम ने बहुत सहयोग किया जिसमें केवल 3 लोगों का क्रू था, जिन्होंने किट्स पहनी थी और खुद को अच्छी तरह सैनिटाइज़ कर रखा था। मैं सभी से निवेदन करना चाहूंगा कि वे सुरक्षित रहें और खुद को सैनिटाइज़ करते रहें और यदि आपको लगता है कि आपमें देश की आवाज बनने का टैलेंट है तो सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना ना भूलें।”


