- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘अनुपमा’ शो में रुपाली गांगुली ने किया ‘हवा हवाई’ सॉन्ग पर परफॉर्म !
राजन शाही द्वारा प्रोड्यूस किया गया स्टार प्लस का ‘अनुपमा’ शो दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। यह शो कई दिनों तक अनेक कारणों से चर्चा में रहा, चाहे वह शो की अनुपमा यानि रूपाली गांगुली और वनराज बने सुधांशु पांडे द्वारा निभाए गए प्रमुख किरदार की सही कास्टिंग को लेकर हो या फिर दर्शकों के साथ एक उच्च भावनात्मक जुड़ाव को लेकर हो।
अनुपमा शो में ऐसे कई गाने और डांस सीक्वेंस हैं जो शो को समयसमय पर आगे बढ़ने में मदद करते हैं। हाल ही में मिस्टर इंडिया फिल्म के कल्ट सांग, हवा हवाई गाने पर रूपाली गांगुली के साथ शूट किया गया है। रूपाली ने अपने शो के लिए इस गाने को दोबारा रिक्रिएट किया है।
हवा हवाई के डांस सीक्वेंस की शूटिंग पर बात करते हुए रुपाली गांगुली कहती हैं, “इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं है जो श्रीदेवी के साथ कदम मिला सके। राजन शाही का शुक्रिया, जिन्होंने मुझे शो में ऐसे कई मौके दिए। मैं उनका जितना धन्यवाद करूँ वह कम है। अनुपमा के माध्यम से मेरे सभी सपने और इच्छाएं पूरी हो रही हैं।
मुझे याद है कि मैंने मिस्टर इंडिया को अजंता में एक ट्रायल शो के रूप में देखा है। यह पूरी तरह हाउस फूल था इसलिए सभी बच्चे नीचे बैठे थे और फिर बाद में मैंने सत्यम थिएटर में फिल्म देखी। वास्तव में मैं चाहती हूँ कि मेरा बच्चा मिस्टर इंडिया को अपनी पहली फिल्म के रूप में देखे। आप श्रीदेवी को हवा हवाई से तो कत्तई नहीं निकाल सकते।
श्रीदेवी के डांस मूव्स अल्टीमेट थे। मैंने बचपन में श्रीदेवी के कई फिल्मी गानों पर परफॉर्म किया है, चाहे वह नगीना हो, चालबाज़ या मिस्टर इंडिया हो वह मेरी पसंदीदा आइडियल रही हैं। मैं उनके काम की बहुत बड़ी फैन हूं। यह प्रदर्शन श्रीदेवी को एक छोटी और विनम्र श्रद्धांजलि है।”
रूपाली के साथ बाकी कलाकार पारस कलनावत, मुस्कान बामने, आशीष के एन मेहरोत्रा, जसवीर कौर ने भी मेरे साथ इस गाने में डांस किया है।


