- मुनव्वर फारूकी का रोहित शेट्टी को सलाम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले पर बोले ‘लेजेंडरी’
- सांस्कृतिक रंगों की नई उड़ान: ट्रायो सेट ऑफ थ्री आर्ट्स की महफ़िल में सजी कव्वाली, सूफियाना सुर और बॉलीवुड का तड़का
- ‘मंगला गौरी’ के लिए रुक्मिणी वसंत ने पहनी खाकी; फर्स्ट लुक में दिखा उनका बिल्कुल नया अंदाज़
- Shakti Pumps Unveils Next-Generation Patented S4RM Pumps and Advanced Pumping Solutions at IFAT Mumbai 2026
- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
उर्वशी रौतेला का सुपर-एडवांस्ड योगा फ्रंट स्प्लिट्स यकीनन हमें फिट रहने की प्रेरणा देता है !
फैशन और स्टाइल की बात की जाए तो बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अक्सर ट्रेंड सेट करते हैं, यह पूरी तरह से उनकी फिट बॉडी पर निर्भर करता हैं। लेकिन इस सब के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और जिम में घंटो बहाया गया पसीना है। जिससे वे लंबे समय तक चलने वाले शूट घंटों में भी बने रह सकते हैं।
शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए भरपूर कसरत और सही खाना एक कारगर उपाए है, और बॉलीवुड सेलेब्स इस अवधारणा पर पूरी तरह से विश्वास करते हैं। बॉलीवुड दिवा उर्वशी रौतेला आजकल अपने योगा सेशन के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं, और अब उनके हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट से यह भी पता चलता है कि वह सहजता के साथ योगा कर सकती हैं।
उर्वशी रौतेला एक फिटनेस फ्रीक हैं और शायद ही उन्होंने कभी अपने वर्कआउट को मिस किया हो। वास्तव में, वह एक ऐसी अभिनेत्री है जो लंबी शूटिंग के बाद भी अपने आप को फिट रखने के लिए योगा , कसरत करती रहरी है चाहे सेट पर जिम नहीं भी हो तब भी ।
उर्वशी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर योगा करते हुए एक तस्वीर साझा की है और इसे कैप्शन दिया है, “Eka Pada Rajakapotasana IV (One-Legged King Pigeon Pose IV) FOOT TO HEAD IN SPLITS #love #rvashiRautela #Yoga #EkaPadaRajakapotasanaIV (sic)”।
उर्वशी अपनी फिटनेस रेजिमेंट के लिए बहुत समर्पित है और यह सुनिश्चित करती है कि वह टोंड रहने के लिए पोषक तत्वों से भरा खाना खाए। वह अक्सर अपने जिम से सेल्फी और वीडियो शेयर करती हैं जिससे हमें फिट रहने की प्रेरणा मिलती हैं।
हाल ही में आए प्रोजेक्ट वर्जिन भानुप्रिया की बात की जाये, तो फिल्म मे उर्वशी रौतेला ने भानुप्रिया की मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में अर्चना पूरन सिंह ,डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता, गौतम गुलाठी, बृजेन्द्र काला, निकी अनेजा वालिया और रूमाना मोल्ला भी सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म अजय लोहान द्वारा निर्देशित और श्रेयन्स महेंद्र धारीवाल द्वारा निर्मित है।


